Logo
Valentines Day 2024: अगर आप भी इस साल वैलेंनटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकते हैं।

Valentines Day 2024: फरवरी महीने के आते ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। इस मौके पर ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के साथ घूमना ज्यादा पसंद करते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए गिफ्ट भी देते हैं। इस दिन कई लोग हील्स स्टेशन जैसी जगहों पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। शहर में भी कई ऐसी रोमांटिक लोकेशन हैं, जहां आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। विशेषकर पहली बार प्यार का इजहार करने वालों को इन खूबसूरत जगहों पर अवश्य जाना चाहिए।        

लोधी गार्डन काफी सुंदर जगह

वैलेंटाइन डे पर आप दिल्ली के भीड़ वाले इलाकों से दूर लोधी गार्डन कपल्स के लिए काफी सुंदर जगह है। दिल्ली की इस जगह में कपल्स अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ फोटोशूट भी करवा सकते हैं। इस पार्क में बेहद ही खूबसूरत झील भी है। 

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस कपल्स के लिए बेस्ट

अगर कोई कपल्स अपने पार्टनर को रोमांटिक डेट पर लेकर जाना चाहता हैं। उनके लिए दिल्ली के पास साकेत में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस बेस्ट जगह हो सकती है। ये कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होगा। इस पार्क में आपको फूल पत्ती के अलावा एक रेस्टोरेंट भी मिल जाएगा। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस में घूमने के साथ-साथ खाने की व्यवस्था हैं। 

पुरातत्व पार्क हैंगआउट करने के लिए बेस्ट 

दिल्ली के महरौली पुरातत्व पार्क हैंगआउट स्थानों में से एक माना जाता है। अगर किसी के पार्टनर ऐतिहासिक स्थानों को पसंद करते हैं, वो अपने साथी को बलबन का मकबरा, लाल कोट, राजाओं की बावली और पुरातत्व पार्क के अंदर इन सभी मॉन्यूमेंट को घूम सकते हैं। दिल्ली की इन जगह पर घूमने में आपको काफी मजा आएगा। 

बुद्ध जयंती पार्क में एंट्री फ्री

दिल्ली में स्थित बुद्ध जयंती पार्क अपनी सुंदरता के लिए यहां के लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां आपको कम से कम 100 तरह के पेड़ और 40 प्रकार की झाड़िया देखने को मिल जाएंगी। इस पार्क में जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है। यह पार्क सुबह 5:50 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है। 

5379487