Delhi News: राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकन महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

महिला ने शख्स पर आरोप लगाया है कि साल भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने उसके साथ फाइव स्टार होटल में रेप किया था। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच भी कराई है। साथ ही, मामले में जांच की जा रही है।  

ये भी पढ़ें:- Delhi Crime: 19 साल की गर्भवती पर पेचकस-ब्लेड से हमला, दिल्ली पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

मासूम के साथ किया था गैंगरेप

बता दें कि उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 12 साल की लड़की के साथ 1 जनवरी को गैंगरेप का मामला सामने आया था, लेकिन पुलिस को इस मामले की सूचना 4 जनवरी को दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, बवाना की रहने वाली लड़की को कथित तौर पर एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई, जहां अन्य चार लोगों ने उसके साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (गैंगरेप) और कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान 38 साल सुरेश कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार झुग्गी बस्ती में चाय बेचता है। इस मामले में एक महिला भी आरोपी है।