Delhi Elections: BJP प्रत्याशी ने पैरों तले रौंदा आम आदमी पार्टी का झंडा, AAP बोली- ये हार की बौखलाहट है

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आम आदमी पार्टी के झंडों को पैरों तले रौंदते नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों को छतों से आप का झंडा हटाकर भाजपा का झंडा लगाने के लिए कह रहे हैं।;

Update:2025-01-23 10:36 IST
भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद ने 'आप के झंडे' का किया अपमान।Jankapuri Assembly Seat BJP candidate Ashish Sood Disrespect AAP Flag
  • whatsapp icon

 Delhi Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई बार प्रत्याशी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो गलत होता है। भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद ने भी कुछ ऐसा ही किया। जनकपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद की एक वीडियो आप ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें आशीष आम आदमी पार्टी के झंडे को पैरों तले रौंदते नजर आ रहे हैं और लोगों के घरों पर लगे आम आदमी पार्टी के झंडे को ऊपर से फेंकने के लिए कह रहे हैं।

आप के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की गई आशीष सूद की वीडियो 

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आशीष सूद की वीडियो अपलोड की गई है। भाजपा नेता पर हमला करते हुए लिखा गया है कि 'हार की बौखलाहट में भाजपा घटिया राजनीति करने पर उतर आई है। भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद और उसके गुंडे आम आदमी पार्टी के समर्थकों के घरों की छतों पर लगे हुए झंडों को उतार रहे हैं और फिर उन्हें पैरों तले रौंद रहे हैं। भाजपा वाले ऐसी घटिया राजनीति करके छतों से AAP के झंडे तो उतरवा लेंगे लेकिन केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्लीवालों के दिल से कैसे निकालोगे?' आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेताओं को राजनीति के चक्कर में इतना भी नहीं गिरना चाहिए कि वो सही और गलत का फर्क भूल जाएं। 

आप नेताओं ने कार्यकर्ताओं को धमकाने का लगाया आरोप

बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और सीएम आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर अपने प्रत्याशियों को धमकाने और उन्हें प्रचार करने से रोकने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है। वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फोन पर और सामने से धमकियां दे रहे हैं और उन्हें काम करने से रोक रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा का पलटवार: केजरीवाल-मान पर 100 करोड़ की मानहानि का केस, पंजाबियों पर बेबुनियाद आरोपों का किया खंडन

Similar News