शादी के डर से झारखंड से भागकर दिल्ली आई थी किशोरी, जिस महिला पर किया भरोसा उसी के साथ रहने वाले शख्स ने किया रेप

Delhi News: दिल्ली में एक 17 साल की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। खबरों की मानें, तो किशोरी झारखंड से अपना घर छोड़कर दिल्ली भाग आई थी। यहां वह एक महिला के झांसे में आ गई और महिला के घर पर युवक ने उसका रेप किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला दिल्ली भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र का है। किशोरी झारखंड की रहने वाली है। उसके माता-पिता उसकी शादी कराना चाहते थे। इसलिए वह अपना घर छोड़कर भाग आई। किशोरी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर से भागकर रांची के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उसे दिल्ली में नौकरी का झांसा दिया और अपने साथ दिल्ली की भलस्वा डेरी कॉलोनी में ले आई। आरोप है कि महिला एक शख्स के साथ उसे लेकर रहनी लगी। जहां आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
28 सितंबर को तय होना था किशोरी का रिश्ता
पुलिस का कहना है कि लड़की ने 10वीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उसके परिजन उस पर शादी का दबाव बनाने लगे थे, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। हालांकि, उसके परिजनों ने उसके लिए लड़का देख लिया था और 28 सितंबर को उसका रिश्ता तय करने वाले थे। इससे एक दिन पहले ही वह 27 सितंबर को अपने घर से निकल गई। रेलवे स्टेशन पर महिला से मुलाकात के बाद वह दिल्ली पहुंची।
आरोपी ने 29 सितंबर को किया किशोरी से रेप
किशोरी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि महिला के साथ रह रह शख्स ने उसके साथ 29 सितंबर को रेप किया। आरोप है कि जब किशोरी ने इस बारे में उस महिला को बताया तो उसने उसे चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने मौका देखकर आरोपी के फोन से पुलिस को फोन कर दिया और मामले की जानकारी दी।
महिला से भी पूछताछ कर रही पुलिस
किशोरी का फोन आते ही दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत उसी पते पर पहुंची, जो उसने बताया था। इसके बाद किशोरी ने महिला आयोग के काउंसलर के सामने अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं अब पुलिस इस मामले में अब उस महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो उसे रांची रेलवे स्टेशन से अपने साथ दिल्ली लेकर आई थी। फिलहाल, पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS