Logo
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर्स ने कमाल करते हुए पहली बार अलग-अलग ब्लड ग्रुप का किडनी ट्रांसप्लांट किया है, जो बिल्कुल सफल रहा है। डॉक्टर्स ने मरीज को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी है।

Delhi: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर्स ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। दरअसल, सफदरजंग अस्पताल में पहली बार अलग-अलग ब्लड ग्रुप का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। एक 28 वर्षीय महिला ने किडनी डोनेट करके अपने 43 साल के पति को नया जीवनदान दिया है।

सफलतापूर्वक किया गया किडनी ट्रांसप्लांट

डॉक्टर्स के मुताबिक, एक महिला ने अपनी पति को किडनी दी है, जिसमें महिला का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव था और उसके पति का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था। जो किडनी प्रत्यारोपण बिल्कुल सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टर्स ने आगे बताया कि ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद किडनी के सभी पैरामीटर सामान्य हो गए थे। जिससे मरीज को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। वहीं, इस किडनी ट्रांसप्लांट टीम की सभी सराहना कर रहे हैं।

सफदरजंग में पहली बार हुआ ऐसा किडनी प्रत्यारोपण

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार के मुताबिक, 2013 में सफदरजंग अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण शुरू किया गया था, लेकिन ऐसा पहली बार है कि जब किडनी डोनट करने वाला और प्राप्तकर्ता दोनों के ब्लड ग्रुप अलग-अलग थे। जिसे बिल्कुल सफलतापूर्वक किया गया।

डॉक्टर्स के अनुसार, मरीज को दो साल पहले किडनी फेल होने का पता चला था और वह करीब छह महीने से डायलिसिस पर था। वहीं, इस ट्रांसप्लांट में सबसे ज्यादा जटिलता यह थी कि किडनी डोनेट करने वाला और प्राप्तकर्ता दोनों का ब्लड ग्रुप अलग-अलग था। इस ट्रांसप्लांट में अनोखी चुनौतियां सामने आई थीं, क्योंकि मरीज के शरीर पहले से ही एंटीबॉडीज थीं जो महिला की किडनी को स्वीकार नहीं कर सकते, लेकिन ऐसा नहीं और ट्रांसप्लांट सफल रहा।

CH Govt hbm ad
5379487