Logo
Delhi Kite Market: मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। आप भी अगर इस साल पतंगबाजी का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दिल्ली के इन बाजारों में सबसे सस्ती और अच्छी पतंगें मिल जाएंगी।  

Delhi Kite Market: साल के शुरुआर में पहला त्योहार मकर संक्रांति कुछ ही दिनों में मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व  14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस पर्व का अपना एक विशेष महत्व है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। उस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। यह त्योहार इसलिए मनाया जाता है क्योंकि सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसके बाद एक महीने तक मकर राशि में ही रहते हैं।

लंबे समय से लोग इस दिन जमकर पतंगबाजी करते हैं। दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में भी संक्रांति पर पतंग उड़ाने कि यह परंपरा धीरे-धीरे आती जा रही है। वैसे तो इस पर्व पर दिल्ली में आपको जगह-जगह पतंग मिल जाएंगी, लेकिन कुछ जगहों पर सबसे सस्ती और अच्छी पतंगें मिलती हैं।

क्यों उड़ाते हैं मकर संक्रांति पर पतंग

कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि मकर संक्रांति पर पतंग क्यों उड़ाई जाती हैं और शायद आपके मन में भी उठता होगा। इस पर ज्योतिषी कहते हैं कि मकर संक्रांति पर पूरे देश में पतंग उड़ाई जाती हैं, इसलिए इसे पतंग पर्व भी कहा जाता है। संक्रांति पर पतंग उड़ाने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। दक्षिण भारत में पौराणिक ग्रंथ के अनुसार भगवान श्रीराम ने पतंग उड़ाने की परंपरा की शुरुआत की थी। ऐसा उल्लेख मिलता है कि भगवान श्रीराम ने जो पतंग उड़ाई थी, वो इंद्र लोक में चली गई थी। इसके बाद से कई सोलों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

चांदनी चौक बाजार

दिल्ली का चांदनी चौक बाजार एक ऐतिहासिक है और इस जगह पर छोटे-छोटे बाजार भी हैं। इन बाजारों में कई तरह की अच्छी और शानदार चीजें मिलती हैं। चांदनी चौक में ही एक लाल कुआं नाम का बाजार है, जो सस्ती पतंगों के लिए देशभर में बहुत ही फेमस है। यहां पर आपको 5-10 रुपये से लेकर हजारों रुपये की पतंग मिल जाएंगी। इनमें रंग-बिरंगी पतंगें भी शामिल है और अगर आप खास पतंग बनवाना चाहते हैं, तो इसका भी ऑप्शन आपको मिल जाएगा। लोग यहां अपनी पसंद के हिसाब से भी पतंग बनाने का ऑर्डर देते हैं। यहां पर पतंगें बनाई जाती हैं और इसकी वजह से यहां के पतंगों का कीमत अन्य जगहों से कम होती है।

ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं पतंगे

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन पतंग मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आपको काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर जाकर आप ऑनलाइन पतंग ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, यहां पतंगों की कीमत बाजार की कीमत से ज्यादा है। यहां पर आपको 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की पतंगें मिल जाएंगी, जिसमें कई बेहतरीन डिजाइन की पतंग भी मौजूद होती है। इन पतंगों को आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर भी आपको ऑनलाइन महज कुछ ही घंटों में पतंग डिलीवर मिल सकती है।
 

5379487