Bamboo Theme Park: दिल्ली का पहला बैंबू थीम पार्क बनकर तैयार, जानिए इसकी खासियत

Bamboo Theme Park
X
दिल्ली उपराज्यपाल ने पहले बैंबू थीम पार्क बांसेरा का किया निरीक्षण।
Bamboo Theme Park: यमुना नदी के किनारे बांसेरा पार्क राजधानी का पहला ऐसा पार्क है, जो बंबू की थीम पर बनाया गया है। यह पार्क लगभग 15 हेक्टेयर में फैला है।

Bamboo Theme Park: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीते दिन रविवार को अधिकारियों संग बैंबू पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की तस्वीरे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। बता दें कि यमुना नदी के किनारे बना यह पार्क बांस की थीम पर आधारित है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्क का किया निरीक्षण

सराय काले खां में यमुना नदी के किनारे 'बांसेरा' नाम से बैंबू पार्क बनाया गया है। यह पार्क दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से बनाया जा रहा है। एलजी ने अथॉरिटी और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पार्क का निरीक्षण किया। इस पार्क की शोभा बढ़ाने के लिए कई तरह के फूल लगाए गए हैं। उपराज्यपाल ने पार्क में लगे फूलों के बीच फोटो खिंचवाई और ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ ही, उन्होंने एक्स पर लिखा कि यमुना नदी के किनारे दिल्ली की मेजबानी करने के लिए बैंबू थीम पार्क तैयार है।

ये भी पढ़ें:- सर्दी में दिल्ली घूमने का बना रहे है प्लान, तो इन ऐतिहासिक किलों की जरूर करें सैर

बैंबू थीम पर आधारित है बांसेरा पार्क

आपको बता दें कि यमुना नदी के किनारे बांसेरा पार्क राजधानी का पहला ऐसा पार्क है, जो बैंबू की थीम पर बनाया गया है। यह पार्क लगभग 15 हेक्टेयर में फैला है। इस पार्क में देशभर के बांस की विभिन्न प्रजातियों का प्रयोग किया है। पार्क में 15 तरह के 13 हजार से ज्यादा बांस लगाए गए हैं। उपराज्यपाल ने इस प्रोजेक्ट का 9 अगस्त 2022 को उद्घाटन किया था। बांसेरा पार्क में बांस से ही सड़कों के किनारे चारों ओर दीवार बनाई गई है।

बांसेरा पार्क में बनेगा बस कन्वेंशन सेंटर

बांसेरा पार्क में बस से कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए तालाब भी हैं। पार्क में जल्द ही बांस से अन्य चीजें विकसित किया जाएगा, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। इस पार्क में लोगों को प्राकृति का नजारा भी देखने को मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story