दिल्ली में बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम: दिवाली के बाद आम आदमी की जेब को लगा झटका, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा

LPG Cylinder Rate Hike
X
एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़त
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम: हर महीने की तरह नवंबर महीने का आगाज होते ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो गया है। तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

LPG Cylinder Rate Hike:दिवाली के अगले ही दिन नवंबर महीने की शुरुआत होते ही दिवाली में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे आम आदमी की जेब को तगड़ा झटका लगा है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की कीमत में 62 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपए हो गई है।

दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट किए जाते हैं। आज एक नवंबर को अपडेट के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 62 रुपए बढ़कर 1,802 रुपए हो गई है। कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब पर खासा असर पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात ये है कि घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार अगस्त 2023 में बदलाव किए गए थे। उसके बाद से ही दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 803 रुपए बने हुए हैं। हालांकि जिन लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिलता है, उन्हें इस सिलेंडर के लिए मात्र 603 रुपए का भुगतान करना होता है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है, जिसके कारण उन्हें आम लोगों के मुताबिक सिलेंडर के दाम कम देने होते हैं।

अक्टूबर में भी बढ़े थे दाम

बता दें कि पिछले महीने 1 अक्टूबर को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अक्टूबर से पहले दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए थी, जिसे 47.50 रुपए बढ़ाकर 1740 रुपए कर दिया गया था। बता दें कि जुलाई 2024 के बाद से लगातार 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में आफत बनी दिवाली: 318 जगहों पर लगी आग, कहीं दुकान तो कहींं जले फ्लैट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story