दिल्ली में भीषण आग: पेपर गोदाम में आग लगने से जिंदा जला शख्स, 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया

Delhi Fire: दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक अवैध पेपर गोदाम में आग लगने से एक शख्स की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को भी घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।;

Update:2024-05-15 18:35 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।Shakarpur Fire News
  • whatsapp icon

Shakarpur Fire News: दिल्ली के शकरपुर इलाके में अवैध पेपर गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक 45 वर्षीय शख्स जिंदा जल गया। सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक यह आग डबल स्टोरी बिल्डिंग में लगी थी।

जले हुए गत्ते के नीचे मिला शव

डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना के बाद मौके पर टीम पहुंची तो जले हुए गत्तों के नीचे से एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सतेंद्र पासवान के रूप में हुई है। गोदाम में आग लगने की सूचना रात दो बजे मिली थी। इसके बाद छह फायर टेंडर की टीम को वहां भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गोदाम में काम करता था मृतक

मृतक सतेंद्र पासवान की ने मीडिया को बताया कि उसका भाई गोदाम में काम करता था। बहन बताया कि उसे सतेंद्र को खोजने आई थी, लेकिन वह नहीं मिला। आज बुधवार सुबह उसका शव यहां से बरामद किया गया। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ यहां रह रहा था। जानकारी के मुताबिक गोदाम अवैध रुप से संचालित किया जा रहा था। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा है।

ये भी पढ़ें:- शॉर्ट सर्किट से इनकम टैक्स ऑफिस में लगी आग, सुपरिटेंडेंट ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद, दम घुटने से हुई मौत

मामले के जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गोदाम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी यहां पर आग लगी थी। हालांकि, इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ था। आवासीय इलाके में अवैध तरीके से गोदाम चलाया जा रहा था।

Similar News