Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बीजेपी नेताओं को पुराने दिन याद आ रहे हैं, जब उन्हें दिल्ली विधानसभा में सुना नहीं जा रहा था और उन्हें अपमानित किया जा रहा था। आज दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्पीकर राम निवास गोयल को उन दिनों की याद दिलाई है, जब मनजिंदर सिंह को उन्होंने अपमानित कर सदन से बाहर निकाला था। अब जाकर बीजेपी नेता के घाव भरे होंगे।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनजिंदर सिंह ने आज सुबह एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने उस वीडियो को शेयर किया है, जब आप की सरकार में उन्हें सदन से अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि समय सच में सबसे शक्तिशाली बल है। जिस दिन मुझे अपमानित करके विधानसभा से बाहर निकाला गया, उस दिन इसकी साजिश रचने वाले स्पीकर राम निवास गोयल, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अहंकार में चूर और सत्ता के नशे में चूर खड़े थे।

मोहन सिंह बिष्ट को भी किया था अपमानित

मनजिंदर सिंह ने आगे कहा कि उन्हें लगता था कि उनका प्रभुत्व स्थायी है। आज उनमें से कोई भी यहां नहीं है। न्याय का अपना ही रास्ता है। बता दें कि सिर्फ मनजिंदर सिंह सिरसा ही नहीं, आप शासन में बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट को भी सदन से बाहर निकाला गया था। अब जब भाजपा की सरकार बनी है, तो मोहन बिष्ट को बीजेपी ने डिप्टी स्पीकर बना दिया है। सोचने वाली बात है कि जिसे सदन से अपमानित कर बाहर निकाला गया था, अब वही नेता सदन चलाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: 'ना नगर आयुक्त से मंजूरी...ना वित्त विभाग से', 12,000 कर्मचारियों को पक्का करने पर BJP ने AAP को घेरा