Delay Trains List: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो के बराबर रही। इसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही है, वहीं 100 से ज्यादा फ्लाइट्स की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम की वजह से कुछ ट्रेन तो ऐसी हैं, जो करीब 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आगे भी उत्तर भारत के लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।  

बुधवार को कोहरे की वजह से देरी से चल रही ट्रेन
1- ट्रेन संख्या 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस। यह ट्रेन बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली आती है, जो बुधवार को करीब आठ घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची।
2- ट्रेन संख्या 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन। यह ट्रेन बनारस से नई दिल्ली को आती है, जो कोहरे की वजह से कैंसिल हो गई है।
3- ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही है।
4- ट्रेन संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस 6.35 घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन मध्य प्रदेश से वैष्णो देवी कटरा को जाती है।
5- ट्रेन संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस भी बुधवार को लेट हुई। यहां ट्रेन राजधानी नई दिल्ली में करीब पौने पांच घंटे की देरी से पहुंचेगी।
6- ट्रेन संख्या 11841 गीता एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है।
7- ट्रेन संख्या 12189 महाकौशल एक्सप्रेस भी करीब 3.22 घंटे की देरी से चल रही है।
8-ट्रेन संख्या 12301 हावड़ा राजधानी भी करीब 3.50 घंटे की देरी से चल रही है।

मंगलवार को कोहरे की वजह से ये ट्रेन हुई थी लेट
-दरभंगा -नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस- 12 घंटे लेट
-दरभंगा- नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 11.42 घंटे लेट
-यशवंत-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - पौने 10 घंटे लेट
-बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस - सवा आठ घंटे लेट
-बरौनी -नई दिल्ली हमसफर कलोन एक्सप्रेस - पौने आठ घंटे लेट
-अमृत-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस -सवा आठ घंटे लेट
-नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस- पौने सात घंटे
-डिबुगढ-नई दिल्ली राजधानी -पौने सात घंटे
-रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस - छह घंटे
-सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस - छह घंटे
-हैदराबाद -नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस- सवा पांच घंटे