Logo
केंद्रीय गृह मंत्रालय आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम के आयुक्त नियुक्त किया है। इसको लेकर मंत्रालय की ओर से नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

MCD Commissioner Ashwani Kumar: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम के आयुक्त नियुक्त किया है। सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार दिल्ली नगर निगम में आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती की जगह लेंगे। बता दें कि ज्ञानेश भारती को मार्च में अतिरिक्त सचिव के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में ट्रांसफर किया गया था।

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने दिल्ली उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को सूचना भी जारी कर दी है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि अश्विनी कुमार IAS (AGMUT), 1992 को तत्काल प्रभाव से दिल्ली नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया जाता है। इसकी एक कॉपी राज निवास को भी भेज दी गई है।

कौन हैं MCD के नए आयुक्त अश्विनी कुमार

सीनियर आईएएस अश्विनी कुमार वर्तमान में दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और मंडलायुक्त हैं। वह एकीकृत दिल्ली नगर निगम के पहले विशेष अधिकारी थे। वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के 1992 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह पुडुचेरी के मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। अश्विनी कुमार को अक्टूबर 2022 में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) नियुक्त किया गया था।

5379487