Logo
Bansuri Swaraj News: बांसुरी स्वराज को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल बांसुरी को एनडीएमसी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Bansuri Swaraj Member of NDMC: नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को गृह मंत्रालय ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्रालय ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) का सदस्य नियुक्त किया है। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी किया है। मंत्रालय ने बीते दिन 3 जुलाई को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद बांसुरी स्वराज ने बुधवार को ही NDMC के चेयरमैन पद की शपथ भी ले ली।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि आज NDMC सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की और परिषद की बैठक में भाग लिया। दिल्ली के मुख्य सचिव राम नरेश कुमार ने NDMC के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वाइस चैयरमैन सतीश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

NDMC में हैं ये सदस्य

नई दिल्ली नगर निगम परिषद के सदस्य में अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा हैं। आम आदमी पार्टी के दो परिषद सदस्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान हैं। एनडीएमसी के बाकी सदस्य नौकरशाह हैं। बांसुरी स्वराज बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं। पार्टी ने इस बार नई दिल्ली लोकसभा सीट से बांसुरी को मौदान में उतारा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को हराया था।


एनडीएमसी के सदस्यों की जिम्मेदारी  

बता दें कि एनडीएमसी के सदस्य सुनिश्चित करते हैं कि लोगों को सेवाएं कुशलतापूर्वक प्रदान की जाएं। स्वच्छता सेवाओं की देखरेख, स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों को लागू करके सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करना। निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से नगरपालिका स्कूलों और कल्याण कार्यक्रमों के प्रबंधन की निगरानी करना, जिसमें हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए योजनाओं के अलावा व्यवस्थित विकास और कानूनी मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें:- शिक्षा निदेशालय ने किया 5 हजार शिक्षकों का तबादला, आतिशी ने अधिकारियों को भेजा नोटिस

इसके अलावा बजट प्रक्रिया में भाग लेना, व्यय को मंजूरी देना और परिषद के संचालन के भीतर वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना। साथ ही नागरिकों और परिषद के बीच संपर्क के रूप में कार्य करना, सार्वजनिक शिकायतों का समाधान करना। सामुदायिक बैठकों, परामर्शों और फीडबैक तंत्र के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना एनडीएमसी सदस्य की अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां हैं।

5379487