Minor kidnapping: नाबालिग का किया अपहरण, 3 साल तक कैद रखा... अरेस्ट हुआ तो रचने लगा ड्रामा

Arrested
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम जैनेंद्र त्यागी है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अपह्रत लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी शख्स को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम जैनेंद्र त्यागी है, उस पर आरोप है कि उसने तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। तब से पुलिस उसे ढूंढने के लिए दर-बदर भटक रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम देहरादून पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया।

तीन साल पहले दर्ज हुआ था मामला

बता दें कि साल 2021 में दिल्ली के बवाना स्टेशन में एक नाबालिग लड़की के अपरहरण का मामला दर्ज हुआ था। दिल्ली पुलिस ने अपहृत लड़की की सूचना या उससे जुड़ा कोई भी सुराग देने के लिए 50,000 रुपये की घोषणा भी की थी। तीन साल से पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी, लेकिन उसे पकड़ने में नाकामयाब रही। इसके बाद ये मामला स्पेशल सेल को सौंपा गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, प्रवेश रतन ने थामा आप का हाथ

स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

केस स्पेशल सेल के हाथ में आने के बाद फरार अपराधी जैनेंद्र त्यागी को लेकर जांच शुरू की गई। त्यागी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार दिल्ली और उत्तराखंड में जगह बदल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एसआई सुमित की देखरेख में एक टीम का गठन कर उसे उत्तराखंड भेजा गया। 20 नवंबर को उत्तराखंड के देहरादून रेलवे स्टेशन के पास से एक मुखबिर से विश्वसनीय जानकारी मिली। इसमें सूचना दी गई कि देहरादून के ईसी रोड, उडुपी कैफे के पास, वंश टॉवर पर जैनेंद्र त्यागी मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: सुखबीर बादल पर फायरिंग, बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को घेरा, कहा- दिल्ली में शोर, पंजाब में क्यों खामोश

लंबी पूछताछ के बाद बताया अपहृत लड़की का ठिकाना

शाम लगभग सात बजे मुखबिर ने उत्तराखंड भेजी गई टीम को एक व्यक्ति की तरफ इशारा किया। संदिग्ध की पहचान जैनेंद्र त्यागी के रूप में हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। त्यागी ने लंबी पूछताछ के बाद अपहृत लड़की का ठिकाना बताया। इसके बाद लड़की को देहरादून में त्यागी के किराए के मकान से बचाया गया।

कौन है जैनेंद्र त्यागी

बता दें कि 30 वर्षीय जैनेंद्र त्यागी दिल्ली के देवली गांव का रहने वाला है। उसने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। त्यागी लड़की की मां का दोस्त, जानकार और भरोसेमंद इंसान था। इस कारण उसका अक्सर लड़की के घर आना जाना लगा रहता था। वह नाबालिग लड़की को बहलाकर उत्तराखंड ले गया। पुलिस का कहना है कि अब लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को 10 महीने में मिले 4,83,817 नए मतदाता, केजरीवाल भड़के; बीजेपी पर जड़ दिया ये आरोप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story