Delhi Politics: दिल्ली सरकार ने डिप्टी स्पीकर के नाम पर लगाई मुहर, मोहन सिंह बिष्ट का नाम तय

Mohan Singh Bisht will Deputy Speaker of Delhi
X
दिल्ली विधानसभा सदन के डिप्टी स्पीकर होंगे मोहन सिंह बिष्ट।
Delhi Politics: दिल्ली में डिप्टी स्पीकर पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर मुहर लग गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डिप्टी स्पीकर पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर प्रस्ताव पेश करेंगी। 

Delhi Politics: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया और रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बन गई हैं। सोमवार के विधानसभा सत्र में विजेंद्र गुप्ता को सदन का स्पीकर बनाया गया। वहीं अब डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 27 फरवरी, गुरुवार को विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव पेश करेंगी।

कल विधानसभा सदन में मोहन सिंह बिष्ट लेंगे शपथ

बता दें कि सोमवार को विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर बनाने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। अब कल विधानसभा सदन में मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर के पद की शपथ लेंगे। बीते दिनों मोहन सिंह बिष्ट से डिप्टी स्पीकर पद के लिए सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी ऐसा कुछ नहीं बताया गया है। मुझे पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करूंगा। पार्टी का आदेश मेरे लिए सर माथे पर है।

कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट

बता दें कि मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक हैं। जिन दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर थी, वो तब भी चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने पहली बार करावल नगर विधानसभा सीट से 1998 में जीत हासिल की थी। उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें करावल नगर से टिकट नहीं दी। इस पर मोहन सिंह बिष्ट ने नाराजगी जताई, जिसके बाद अगले ही दिन भाजपा ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से टिकट दे दी। मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद सीट चुनाव जीता। उन्हें 85,215 वोट मिले, वहीं उनके प्रतियोगी आप उम्मीदवार आदिल अहमद खान को 67,637 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: 'पैसे पर क्यों मरती है...पैसा-पैसा करती है', केजरीवाल को याद कर सदन में तरविंदर सिंह ने गुनगुनाया गाना

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story