Delhi Electric Vehicle Sales: देशभर में जमकर इलेक्ट्रिक टू, थ्री और फॉर व्हीलर का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते साल इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की ओर से इसकी जानकारी दी गई है कि राजधानी में दिसंबर में कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक थे। अब साल 2024 शुरू हो गया है, तो ऐसा 2023 में क्या हुआ, जो इस तरह के व्हीकल्स का इस्तेमाल किया गया। उनका मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री यह संख्या अब तक देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। 

राजधानी में आई ये नई नीति

दिल्ली के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राजधानी में नीति घोषित की गई थी। कई विस्तार के बाद यह नीति 31 दिसंबर को समाप्त हो गई। अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि इसे 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया जाएगा। 

परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में दिसंबर 2023 में बिके कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक थे। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की संख्या अब तक देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में 2023 में कुल 6,57,312 वाहन पंजीकृत किए गए, जिनमें से 73, 610 इलेक्ट्रिक थे। ऐसा कहा जा सकता है कि अब समय के साथ लोग ईवी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं और दिल्ली जैसे बड़े शहर में यह मजबूरी और जरूरत दोनों है। 

ओला कंपनी ने साल 2023 में बेचे 2.65 लाख यूनिट्स

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2023 में ओला इलेक्ट्रिक ने पूरे देश में 2.65 लाख यूनिट्स को बेचा है। कंपनी ने 2 साल में कुल मिलाकर 4 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं।