दिल्ली के फेमस दुर्गा मंदिर: नवरात्रि में यहां होती है माता की खास पूजा, आप भी करें मां के इन रूपों के दर्शन

Famous Maa Durga Temple in Delhi: नवरात्रि के नौ दिनों में अगर आप दिल्ली में ही मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में जाने का प्लान जरूर बनाएं।;

Update:2024-09-30 15:14 IST
Maa Durga Temple in DelhiNavratri 2024
  • whatsapp icon

Famous Maa Durga Temple in Delhi: नवरात्रि के नौ दिनों का त्योहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लेकर आता है, जिसे हमारे देश में हिंदू धर्म के लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों में बड़ी ही धूमधाम से बनाते हैं। इसी तरह राजधानी दिल्ली में भी ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां पर नवरात्रि आने से पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं, इस साल 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है और दुर्गा मां के भक्त नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं।

ऐसे में वह दुर्गा मां के मंदिरों में भी पूजा और दर्शन के लिए जाते हैं। भारत की राजधानी में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपने सुरुचिपूर्ण संरचनाओं और शानदार वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जो मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। अगर, आप भी नवरात्रि के दौरान त्योहार का आनंद और मां का आशीर्वाद चाहते हैं, तो दिल्ली के इन मंदिरों में अवश्य जाने के प्लान बनाएं।

योगमाया मंदिर

योगमाया मंदिर

दिल्ली के महरौली में स्थित योगमाया मंदिर लोकप्रिय मंदिरों में से एक है, जहां पर भक्त खास कर नवरात्रि के दौरान मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। यह मंदिर भगवान कृष्ण की बहन देवी योगमाया को समर्पित है, इस मंदिर को महाभारत काल के पांच बचे हुए मंदिरों में से एक माना जाता है। नवरात्रि के समय इस मंदिर में काफी संख्या में भक्त आते हैं। इस योगमाया मंदिर को नवरात्रि के दौरान काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि में यहां का वातावरण भक्तों को एक अलग अनुभूति करवाती है।  

श्री शीतला माता मंदिर

श्री शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो शीतला माता रोड पर स्थित है। इस मंदिर में नवरात्री के समय बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। नौ दिनों तक यहां के पूजारी मां के लिए खास पूजा का आयोजन करते हैं और मां के लिए रोज प्रसाद तैयार किया जाता है। वहीं, इस मंदिर की विशाल संरचना देखने में बेहद खूबसूरत है, यहां आप मां के दर्शन के लिए आसानी से पहुंच सकते हैं। माना जाता है मां यहां आने वाले भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करती हैं।

छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर दिल्ली का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर में सामान्य दिनों में भी भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मंदिर की संरचना अद्भुत और खूबसूरत है। यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस मंदिर में भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर परिसर है, जो दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित है। दिल्ली के छतरपुर मंदिर में देवी कात्यायनी का एक मुख्य मंदिर भी है, जो केवल नवरात्रि के दौरान ही खोला जाता है। मंदिर में मां कात्यायनी के पवित्र दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगती है। माना जाता है मां कात्यायनी नवरात्रि के दिनों में ही अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए आती हैं।

Also Read: ये हैं हरियाणा के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर, मुगल ने भी टूटने से बचाया था इसे

गुफा मंदिर

गुफा मंदिर

गुफा मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार क्षेत्र में स्थित है। यह दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है और माता वैष्णो देवी को समर्पित है। मंदिर एक बड़ी गुफा के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे गुफा वाला मंदिर नाम दिया गया है। इस मंदिर में जाने के बाद जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में होने का एहसास होता है। इसमें एक और छोटी गुफा है, जिसमें देवी कात्यायनी, चिंतपूर्णी और ज्वाला देवी की मूर्तियां स्थापित हैं। यह मंदिर नवरात्रि के दौरान भक्तों को बहुत आकर्षित करता है।

Similar News