Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले दो दिन तक कोहरा रहेगा। इस दौरान आज यानी सोमवार को आसमान में बादल होने के साथ-साथ हल्का कोहरा रहेगा।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक दिन पहले आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी वजह से सुबह के वक्त सर्दी कम रही। वहीं, आज यानी सोमवार को राजधानी में कोहरे होने की वजह से  विजिबिलिटी कम दर्ज गई। इसके कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर पाई।

अगले दो दिन रहेगा अधिक कोहरा  

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले दो दिन तक कोहरा रहेगा। इस दौरान सोमवार को आसमान में बादल होने के साथ-साथ कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

मंगलवार सुबह से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार के बाद आसमान साफ रहेगा। तब न्यूनतम तापमान एक बार फिर चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसकी वजह से मंगलवार सुबह से हल्की ठंड बढ़ सकती है और बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

दिल्ली में कितना तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अगर कल की बात करें, तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर 

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक, 8 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 253 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम खराब होने की वजह से कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रहे हैं, जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

5379487