भगदड़ में जान गंवाने वालों में दिल्ली के हैं 8 लोग: उनमें 6 महिलाएं शामिल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Delhi Stempede
X
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा।
New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में दिल्ली के रहने वाले 8 लोगों ने जान गंवाई है। उनमें से एक महिला पिंकी देवी है, जो संगम विहार की रहने वाली थी। उनके भाई ने रो-रो कर दर्द बयां किया है।

New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कुल 18 लोगों की जान गई है। इसके अलावा करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इन 18 लोगों में 8 लोग दिल्ली के निवासी थे, जो श्रद्धा भाव से प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए जा रहे थे, लेकिन इन लोगों ने मजबूरन मौत को गले लगा लिया। इसके अलावा मौत के आंकड़े में 9 लोग बिहार के बताए जा रहे हैं। दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली पिंकी ने भी जान गंवा दिया है। उनके परिजनों ने रो-रो कर दुख व्यक्त किया है।

हादसे में मरने वाले दिल्ली के लोगों की सूची

1. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा, निवासी संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष
2. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष
3. व्योम पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
4. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
5. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष
6. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
7. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष
8 .पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष

संगम विहार की पिंकी की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 वर्षीय पिंकी अपने परिवार वालों के साथ स्नान के लिए महाकुंभ जा रही थी। हजारों लोगों की तरह वह भी अपने परिवार वालों के साथ स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार कर रही थी, लेकिन तभी एक अनाउंसमेंट ने सब कुछ बदल दिया। पिंकी के भाई संजय कुमार ने खुद हादसे की कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि वह कुल 12 लोग महाकुंभ के लिए जा रहे थे। जब हम सीढ़ियों पर थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई, मैंने किसी तरह अपनी पत्नी को खींचकर बाहर निकाला। मेरी बहन पिंकी उसी भीड़ में फंस गई और उसका दम घुट गया। बेहोसी की हालत में हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- NDLS Stempede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने कुरेदे पुराने दर्द, जानें कब-कब हुए ऐसे हादसे?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story