New Year 2024 Events in Delhi: कुछ ही दिनों में नए साल 2024 शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के कई जगहों पर नए साल का शानदार स्वागत करने के लिए पार्टी और इवेंट आयोजित किए जाते हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें न्यू ईयर पर होने वाली पार्टीज की जानकारी नहीं मिलती है। इस कारण वे अपना नया साल अच्छे से नहीं मना पाते हैं। आज हम आपको न केवल दिल्ली के बल्कि गुरुग्राम और नोएडा में होने वाली न्यू ईयर पार्टीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल की शुरुआत काफी मजेदार तरीके से कर सकते हैं।

पंजाबी बाग

दिल्ली के पंजाबी बाग में डोम लाउन्ज, डाइन एंड बार आपके लिए एक मजेदार शाम आयोजित करने वाला है। यहां 31 दिसंबर की दोपहर 2 बजे से पार्टी आयोजन की जाएगी। इस पार्टी में 5 घंटे तक म्यूजिक और लजीज खाना शामिल होगा। यहां की एंट्री फीस करीबन 1100 रुपए है।

गुरदास मान के साथ न्यू ईयर

संगीतकार गुप अपने नए साल की शुरुआत गुरदारदास मान पंजाबी संगीत जगत के मशहुर संगीतकार में से एक हैं। आस मान के साथ कर सकते हैं। ये लाइव फेस्ट 31 दिसंबर 2023 को रात 8:30 बजे क्राउन प्लाजा, गुरुग्राम में होगा, जिसमें संगीतकार गुरदास मान खुद परफॉर्म करेंगे। इस शो की एंट्री टिकट की कीमत 6 हजार रुपए है। वहीं अल्कोहलिक और नॉन-अल्कोहल मेनू के लिए अलग-अलग पास होंगे।

बीएफएफ न्यू ईयर ईव

दिल्ली में रहने वाले अपनी न्यू ईयर पार्टी गुरुग्राम बीएफएफ न्यू ईयर नाम के शानदार इवेंट में मना सकते हैं। ये इवेंट 30 और 31 दिसंबर 2023 के बीच, शाम में आयोजित होगा। ये इवेंट सभी एज ग्रुप के लोगों के लिए है और इसकी एंट्री फीस लगभग 999 रुपये है। इस इवेंट की खास बात ये है कि यहां कनिका कपूर,अखिल सचदेवा और मनकीरत औलख जैसे कलाकार चार-चांद लगाने आने वाले हैं।

गौरस सरोवर प्रीमियर

दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सभी के लिए गौर सरोवर पोर्टिको आपके लिए नए साल का जश्न लेकर आ रहा है। ये पार्टी 31 दिसंबर को शाम 7 बजे शुरू होगी। इसकी एंट्री टिकट लगभग 12,000 रुपए है। यह इवेंट 18 साल और उससे अधिक एज ग्रुप के लिए है। इसमें अनलिमिटेड खाना और ड्रिंक्स दिया जाएगा और भारत के फेमस डीजे के साथ इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी परफॉर्म करने वाले हैं। बता दें कि यहां बताए गए इवेंट्स की टिकट आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

कनॉट प्लेस

अगर दिल्ली में रहते हैं और न्यू ईयर पार्टी आसपास ही करना चाहते हैं, तो आपको गुरुग्राम जितना दूर सफर नहीं करना पड़ेगा। आप न्यु ईयर पर कनॉट प्लेस जा सकते हैं, यहां का माहौल भी बिल्कुल आपको साइबर सिटी जैसा ही फील करवाएगा। यहां आप पार्टी करना चाहते हैं, तो आपको आपके बजट के हिसाब से एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।

हौज खास

दिल्ली वालों के लिए हौज खास नया साल मनाने के लिए बेस्ट जगह में से एक है। यहां एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां की रूफटॉप से आपको दिल्ली का खूबसूरत नजारा देखते हुए न्यु ईयर पार्टी का मजा ने ले सकते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है।