New Year 2024: नए साल के पहले दिन इन मंदिरों में करें दर्शन, सालभर बनी रहेगी भगवान की कृपा

New year 2023
X
नए साल पर इन मंदिरों में करें दर्शन।
New Year 2024: भारत में ज्यादातर लोग नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहते है। अगर आप भी नए साल पर मंदिरों में जाकर दर्शन करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में जरूर जाएं।

New Year 2024: नया साल आने वाला है। इस साल को अलविदा कह कर हम सभी चाहते हैं कि आने वाला साल शुभ और आनंदमय हो। इसी वजह से लोग साल के पहले दिन मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। साथ ही, कामना करते हैं कि उनके जीवन और परिवार के लिए आने वाला साल अच्छा हो। भारत में रहने वाले ज्यादातर लोग नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी सफर पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसी जगह पर जाएं, जहां पर आप मंदिर के दर्शन कर पाएं। नए साल पर दिल्ली के सभी मंदिरों को काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। आइये जानते हैं कि नए साल पर दिल्ली के कौन से मंदिर में जा सकते हैं।

कालकाजी मंदिर

दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में नए साल पर काफी भीड़ होती है। सन् 1764 ईस्वी में मंदिर का निर्माण हुआ था और ये मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कालकाजी मंदिर खुला रहता है। नए साल के पहले दिन आप इस मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करें।

लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर)

दिल्ली का लक्ष्मी नारायण मंदिर सबसे पुराना मंदिर है। ऐसा बताया जाता है कि 1930 के दशक की शुरुआत में इस मंदिर को बीडी बिड़ला ने बनवाया था। इसलिए इस मंदिर को बिड़ला मंदिर कहा जाता है। ये मंदिर ज्यादातर लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है। इसमें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित है। नए साल के पहले दिन आप इस मंदिर में जाकर दर्शन करेंगे, तो सालभर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आपकी मनोकामना पूरी होगी।

छतरपुर मंदिर

दिल्ली का छतरपुर मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है। ये मंदिर 70 एकड़ की भूमि पर बना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई एक मंदिर नहीं है, बल्कि इसके अंदर 20 अलग-अलग मंदिर हैं। इसमें अलग-अलग देवी-देवता हैं। इस मंदिर में जैसे ही आप एंट्री करेंगे, तो दरवाजे पर एक बड़ा पेड़ लगा हुआ है, जहां पर भक्त धागा या चुनरी बांधते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे भक्त की सभी मन्नत पूरी होती है। अगर नए साल पर आप मंदिर जाने का विचार कर रहे हैं, तो छतरपुर मंदिर में जरूर जाएं।

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की बनावट काफी खूबसूरत है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर नीलकंठ नाम का थिएटर भी बना हुआ है, जिसमें स्वामी नारायण के जीवन की घटनाएं दिखाई जाती हैं। इसके अलावा, यहां पर रोजाना शाम को म्यूजिक फाउंटेन शो भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। नए साल पर मंदिर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अक्षरधाम मंदिर जरूर जाएं।

झंडेवालान माता मंदिर

नए साल पर झंडेवालान माता मंदिर में मां के भवन को काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग अलग-अलग जगहों से आते हैं। यहां नए साल पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story