महाशिवरात्रि 2024: ये रहे दिल्ली-NCR के प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां हर भक्त को जरूर जाना चाहिेए

Famous Shiv Temple in Delhi
X
दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर जरूर जाए।
Famous Shiv Temple in Delhi: इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। अगर आप भी शिवरात्रि पर मंदिर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली के इन मंदिर में जरूर जाएं।

Famous Shiv Temple in Delhi: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल शिवरात्रि का व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। लोग सुबह-सुबह से ही शिव मंदिरों में पहुंचने लगते हैं। वैसे देश में कई सारे शिव मंदिर हैं, लेकिन आज हम आपको राजधानी के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे।

नीली छतरी मंदिर
Blue Umbrella Temple
नीली छतरी मंदिर, यमुना बाजार

दिल्ली के यमुना बाजार पर स्थित नीली छतरी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ये मंदिर महाभारत काल का बताया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना युधिष्ठिर ने की थी। उन्होंने अक्ष्वमेघ यज्ञ के लिए इस स्थान को चुना था। ये मंदिर 5500 वर्ष पुराना बताया जाता है। यह मंदिर सुबह 5 बजे खुलता है और रात 11 बजे बंद हो जाता है। यहां पर हर रोज काफी लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन, महाशिवरात्रि के दिन यहां का नजारा अलग ही होता है।

श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर
Shri Dudheshwarnath Mahadev Temple
श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर

गाजियाबाद का श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर 50000 वर्ष पुराना है। पुराणों में भी इस मंदिर का वर्णन किया गया है। ये मंदिर त्रेता युग का है, जब भगवान राम का जन्म भी नहीं हुआ था। इस खूबसूरत मंदिर में हर समय एक धुना जलती रहती है। यह मंदिर सुबह 4 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप अपने परिवार के साथ जाकर इस मंदिर में जरूर दर्शन करें।

मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर
Mangal Mahadev Birla Kanan Temple
मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

दिल्ली के शिवाजी पर स्थित इस मंदिर का लोकार्पण साल 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया था। इस मंदिर में भगवान शिव की एक 100 फीट विशाल मूर्ति भी है, जिसे देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। भगवान शिव के अलावा यहां पर माता पार्वती, नंदी, सीता और श्री राम आदि की मूर्तियों का भी दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में सभी मूर्तियां कांस्य की बनी है। यह मंदिर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप इस मंदिर में जाकर जरूर दर्शन करें।

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
Shri Siddheshwar Mahadev Temple
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कश्मीरी पंडितों द्वारा किया गया था। यह मंदिर गाजियाबाद के वैशाली में स्थित है। वैशाली का सबसे विशाल शिवलिंग इसी मंदिर में स्थापित है। सिर्फ यहीं नहीं, यहां पर एक गोपनीय आश्रम चलाया जाता है। हर महीने के पहले रविवार को यहां हवन भी किया जाता है। गोपीनाथजी के जन्मदिवस पर इस मंदिर में एक विशाल भंडारा भी रखा जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story