दिल्ली पानी सत्याग्रह: आतिशी की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने दी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह

atishi health update
X
जल मंत्री आतिशी की तबीयत खराब हुई।
दिल्ली जल मंत्री आतिशी की पानी की किल्लत को लेकर जारी अनशन के चौथे दिन तबीयत खराब हो गई है। आतिशी को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

Paani Satyagraha on Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का पानी की किल्लत को लेकर 'पानी सत्याग्रह' जारी है। अनशन के चौथे दिन जल मंत्री आतिशी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, लेकिन वह अनशन स्थल से हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

जल मंत्री आतिशी की हुई तबीयत खराब

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पानी की किल्लत को लेकर जंगपुरा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। आतिशी के अनशन का आज चौथा दिन है। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आतिशी की तबीयत खराब हो रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह डॉक्टर्स ने दी है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है।

पार्टी ने अपनी पोस्ट में बताया कि जल मंत्री आतिशी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उसका वजन कम हो रहा है। इसके साथ ही बीपी लो हो रहा है। शुगर लेवल बढ़ गया है। आतिशी का कीटोन लेवल भी काफी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर ने जल मंत्री आतिशी को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, लेकिन आतिशी अपनी जान को खतरे में डाल कर दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने की लड़ाई में डटी हुई हैं।

आतिशी के 'पानी सत्याग्रह' का चौथा दिन

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपने अनशन के चौथे दिन सुबह कहा कि हरियाणा सरकार दिल्ली को 100 एमजीडी पानी प्रतिदिन कम दे रही है। पिछले तीन सप्ताह से हरियाणा सरकार ने दिल्ली के लिए पानी कम कर दिया है।

आतिशी ने कहा कि 100 एमजीडी का मतलब 46 करोड़ लीटर पानी दिल्ली को कम मिलना है। उन्होंने कहा कि ये 46 करोड़ लीटर पानी एक दिन में 28 लाख लोगों के काम आता है। आज 28 लाख दिल्ली वाले बूंद-बूंद पानी को तरह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के हक का पूरा पानी नहीं छोड़ देती।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story