Delhi News: दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार की रात तेंदुआ देखे जाने पर हड़कंप मच गया है। तेंदुए की खबर ने लोगों को हाल बुरा किया हुआ है। तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच जाएगी।

वन विभाग की टीम रेस्क्यू अभियान चलाएगी 

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तेंदुआ वहां से गायब हो गया था। बवाना dsiidc के सुरक्षा गार्ड ने तेंदुए को देखा था। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ नीलगाय का पीछा कर रहा था और नीलगाय का पीछा करते हुए तेंदुआ अचानक गायब हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ नहीं मिला, जिसके बाद वह वापसी चली गई। ऐसा कहा जा रहा है कि मंगलवार यानी आज वन विभाग की टीम को बुलाया जा सकता है। तेंदुए को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Yamunanagar : सफेदे के पेड़ पर 50 फीट ऊपर चढ़ा तेंदुआ, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

इससे पहले ही कई जगह देखा गया तेंदुआ 

बता दें कि इससे पहले जीटी करनाल हाईवे पर अलीपुर के पास एक तेंदुए की मौत गाड़ी की चपेट में आने से हो गई थी। कई बार अलीपुर के कई गांव में तेंदुआ देखे जाने की बात भी सामने आई थी। उस दौरान वन विभाग की टीम ने खेतों से फुट प्रिंट भी लिए थे। कुछ दिनों से ऐसी खबरें काफी सुनने को मिल रही है, जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोग वन विभाग से सर्च ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल, इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल है। इसकी वजह से लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर है। आज वन विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करेगी।