दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: कल से केवल 40 मिनट में पहुंच सकेंगे मेरठ, पीएम मोदी करेंगे 'नमो भारत ट्रेन' के इस कॉरिडोर का उद्घाटन

PM Modi Inaugurate Namo Bharat Train: दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उनका दिल्ली से गाजियाबाद और फिर मेरठ आना-जाना आसान हो जाएगा। पीएम मोदी कल यानी रविवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के लिए 'नमो भारत ट्रेन ' की शुरुआत करेंगे। शाम को इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक,पीएम मोदी नमो भारत ट्रेन के इस सेक्सन का उद्घाटन सुबह करीब 11 बजे करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक यात्रा भी कर सकते हैं। इसके बाद रविवार शाम 5 बजे से यात्री नमो भारत में सफर कर सकेंगे और ये ट्रेनें हर 15 मिनट के बाद यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। यह पहली बार है कि नमो भारत ट्रेनें अंडग्राउंड चलेंगी। इस सेक्शन पर नमो भारत के चलने से मेरठ शहर अब सीधे दिल्ली से कनेक्ट हो जाएगा। जिससे यात्री दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक केवल 40 मिनट में ही पहुंच सकेंगे।
अशोक नगर से मेरठ साउथ के लिए इतना होगा किराया
अधिकारियों का कहना है कि न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये है। जबकि प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये का टिकट है। यह नमो भारत ट्रेन 13 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। जिसमें छह किलोमीटर अंडरग्राउंड है और इसमें आनंद विहार स्टेशन भी शामिल है।
अभी साहिबाबाद से मेरठ साउथ के लिए चलती है नमो ट्रेन
बता दें कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया था। अभी साहिबाबाद और मेरठ साउथ के लिए ट्रेन चलती है। यह करीब 42 किलोमीटर है। जिसमें नौ स्टेशन हैं। पीएम के उद्घाटन के बाद नमो भारत कॉरिडोर का परिचालन विस्तार 55 किमी तक बढ़ जाएगा। जिसमें कुल 11 स्टेशन होंगे।
ये भी पढ़ें- Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर तक बनेगी सड़क, 5.6 किमी होगी लंबाई, इन लोगों को होगा फायदा
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS