ठगी का नया तरीका: कमीशन पर उपलब्ध करवाते थे बैंक खाते, बिहार और झारखंड से 6 गिरफ्तार

Cyber Fraud: मुकेश अंबानी के नाम पर साइबर ठगी।
X
Cyber Fraud: मुकेश अंबानी के नाम पर साइबर ठगी।
Cyber Crime: साइबर पुलिस ने कमीशन के आधार पर बैंक खाते बेचने और ठगी करने वाले छह जालसाजों को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया है।

Cyber Crime: दक्षिण पश्चिमी जिले की साइबर पुलिस ने कमीशन के आधार पर अपने बैंक खाते बेचने और ठगी में लिप्त छह लोगों को बिहार तथा झारखंड से गिरफ्तार किया है। इनके नाम रोशन कुमार शुक्ला, शिवेंद्र कुमार, तुशार कर्माकर, सागर कर्माकर, राहुल पात्रो और राजू पात्रो बताए गए हैं।

पुलिस ने दी यह जानकारी

डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, गत वर्ष एक महिला ने ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। उसमें एक व्यक्ति ने अपने बीमार रिश्तेदार के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी। महिला ने पोस्ट के नीचे अपना फोन नंबर दिया। दो दिसंबर को महिला को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर व्यक्ति ने कहा कि उसके रिश्तेदार को इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है।

महिला को बनाया शिकार

आरोपी ने महिला को कहा कि कुछ देर बाद उसने उसका मित्र रोशन कुमार शुक्ला इस संबंध में फोन करेगा। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को दूसरे मोबाइल नंबर से 'व्हट्सएप' के माध्यम से फोन आया। तीन दिसंबर को शिकायतकर्ता ने मदद के तौर पर तीन लाख रुपये भेज दिए।

पुलिस ने छह आरोपियों का किया गिरफ्तार

इसके बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिया। केस दर्ज होने पर पुलिस ने खातों की जांच की तो पता चला कि अलग-अलग बैंक खातों में करीब 36 लाख रुपये रुपये जमा किए गए हैं। पुलिस ने रोशन को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने अपने सभी बैंक खातों का विवरण अपने साथी शिवेंद्र कुमार के साथ कमीशन पर साझा किया था। बाद में बैंक विवरण अन्य साथी मंटू ठाकुर तथा विकास ठाकुर के साथ साझा किया गया था। बाद में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story