Logo
Delhi Luxury Hotel: दिल्ली पुलिस ने फाइव स्टार होटल में 15 दिनों तक बिना पैसे दिए रूकने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान आंध्र प्रदेश की निवासी झांसी रानी सैमुअल के रूप में हुई।

Delhi Luxury Hotel: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फर्जी यूपीआई के माध्यम से लग्जरी होटल से 5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आंध्र प्रदेश की झांसी रानी सैमुअल के रूप में हुई है। यह महिला 15 दिनों तक दिल्ली के एक होटल में रुकी। जब भुगतान के बारे में स्टाफ ने पूछा तो उनके साथ हाथापाई की और भागने की कोशिश की थी।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

होटल की तरफ से दी शिकायत में कहा गया है कि महिला 15 दिनों तक होटल में रूकी रही थी। कुल मिलाकर होटल का बिल तकरीबन 5 लाख 80 हजार रुपये आया था। होटल स्टाफ की तरफ से जब भी महिला से बिल भुगतान के बारे में कहा जाता था तो वह यूपीआई पेमेंट का संदेश होटल स्टाफ को दिखा दिया करती थी। हालांकि, जब अकाउंट की जांच की गई तो पता लगा कि उसकी तरफ से एक भी ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है। 13 जनवरी को महिला होटल का कमरा खाली करके जाने लगी तो स्टाफ ने उससे बिल की मांग की। इतना कहने के बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और होटल स्टाफ के साथ हाथापाई भी की गई। 

इन धाराओं में केस दर्ज

होटल को इस बारे में जानकारी मिली कि महिला फर्जी पेंमेंट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कर्मचारियों ने महिला से भुगतान मांगा तो महिला ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया। महिला ने 13 दिसंबर को होटल बुक किया था। अधिकारी ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार किया गया और उसे पूछताछ की गई। हालांकि, बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Delhi: सस्ता सामान उपलब्ध करने के नाम पर धोखाधड़ी, जालसाजों ने की पांच लाख की ठगी, दो अरेस्ट

दिल्ली के होटल को एक व्यक्ति ने लगाया था 58 लाख का चूना

बीते वर्ष भी राजधानी दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया था। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल को एक व्यक्ति और कुछ होटल स्टाफ सदस्यों के बीच मिलीभगत के कारण 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। वह व्यक्ति लगभग दो साल तक बिना कोई भुगतान किए होटल में रहा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में होटल रोजेट हाउस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

5379487