Pragati Maidan: प्रगति मैदान का बदला नाम, 'भारत मंडपम' मिली नई पहचान

Pragati Maidan name changed
X
प्रगति मैदान का नाम बदला।
आईटीपीओ ने प्रगति मैदान का नाम बदल कर भारत मंडपम कर दिया है। प्रगति मैदान का नाम वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। जिसे अब बदल दिया गया है।

Pragati Maidan Name Changed: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान का नाम बदल दिया गया है। अब प्रगति मैदान को भारत मंडपम के नाम से जाना जाएगा। प्रगति मैदान का नाम वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। अब भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) ने पूरे परिसर का नाम भारत मंडपम कर दिया है। इसको लेकर काम भी तेजी से किया जा रहा है। आईटीपीओ की वेबसाइट से लेकर प्रगति मैदान के प्रवेश द्वारों पर भी भारत मंडपम लिखा जाना शुरू कर दिया है।

प्रगति मैदान का नाम बदला

हालांकि, जहां जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ, जिसे भारत मंडपम कहा जाता था। अब उसका नाम भी बदल दिया गया है। उसका नाम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी व सम्मेलन केंद्र कर दिया गया। नाम बदलने की औपचारिक शुरुआत गुरुवार यानी 7 मार्च से लगे पांच दिवसीय 38वें अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला आहार-2024 से कर दी गई है। इस मेले से जुड़े सभी विज्ञापनों, निमंत्रण पत्रों, टिकटों एवं पास वगैरह में सभी जगह प्रगति मैदान का नहीं, बल्कि भारत मंडपम का नाम दिया गया है।

इंदिरा गांधी दिया था प्रगति मैदान नाम

बता दें कि प्रगति मैदान का नाम स्वतंत्रता की रजत जयंती वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। 1972 में इस मैदान में एशिया 72 प्रदर्शनी लगी थी। जिसका उद्घाटन भी इंदिरा गांधी ने ही किया था। इसके बाद से प्रगति मैदान को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेला स्थल के रूप में देश-विदेश में जाने जाना लगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story