मकर संक्रांति पर रिठाला पहुंचे राहुल गांधी: पूर्वांच​ली लोगों के साथ खाया दही-चूड़ा, कच्ची कॉलोनियों के मुद्दों पर की चर्चा

Rahul Gandhi at Rithala
X
राहुल गांधी मकर संक्रांति पर रिठाला पहुंचे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ दही-चूड़ा भोज में हिस्सा लिया। इस भोज के दौरान उन्होंने खासकर पूर्वांचली समुदाय के लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

Rahul Gandhi at Rithala: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को रिठाला पहुंचे, जहां उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और बच्चों के साथ समय बिताया और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं पर चर्चा की।

पूर्वांचली मतदाताओं को साधने की रणनीति

रिठाला में बड़ी संख्या में पूर्वांचली समुदाय के लोग रहते हैं। इसीलिए कांग्रेस ने इस सीट से सुशांत मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है, जो स्वयं भी पूर्वांचल से आते हैं। रिठाला में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने कुलवंत राणा को टिकट दिया है, जबकि आप ने मोहिंदर गोयल को मैदान में उतारा है।

दिल्ली चुनाव में पूर्वांचली वोटरों की अहम भूमिका

दिल्ली में करीब 22 फीसदी पूर्वांचली मतदाता हैं, जो 70 में से 27 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालते हैं। कांग्रेस, भाजपा और आप सभी दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। राहुल गांधी का रिठाला दौरा और दही-चूड़ा भोज इस समुदाय को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

सीलमपुर जनसभा से राहुल ने किया था प्रचार अभियान का आगाज

राहुल गांधी ने 13 जनवरी को सीलमपुर में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। गरीब और गरीब हो रहे हैं, जबकि अमीर और अमीर बन रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने का वादा किया था, लेकिन आज दिल्ली प्रदूषण से घिरी हुई है। दोनों नेता झूठे वादे करने में माहिर हैं।

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर दिल्ली चुनाव का असर: आसमान में दिख रही इन नेताओं की पतंगें, हरियाणा और राजस्थान में भी खासा उत्साह

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रिठाला दौरे को कांग्रेस के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है कि वे अपनी पार्टी के लिए पूर्वांचली वोट बैंक को मजबूत कर सकें।

ये भी पढ़ें: आतिशी को भी आयुष्मान भारत योजना मंजूर नहीं, दिल्ली HC में बताई ये वजह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story