दिल्ली क्राइम: रणहौला में महिला की गला रेतकर हत्या, साथ में ही रहता था आरोपी, जानें पूरा मामला

Delhi Crime: दिल्ली में क्राइम का स्तर बढ़ता जा रहा है। रणहौला में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।;

Update:2024-08-29 21:51 IST
कंबोपुरा हत्याकांड में दर्ज केस। Case registered in Kambopura murder case.
  • whatsapp icon

Delhi Crime: दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह पुलिस को मामले की सूचना मिली। मृतका का नाम रानी है, जिसकी उम्र 30 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस का शुरुआती तफ्तीश में कहना है कि महिला के साथ रहने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। फरार शख्स महिला का पति है या वह लिव इन में रह रहा था यह जांच का विषय है।

तीसरी मंजिल पर किराए पर लिया था कमरा

डीसीपी जिम्मी चिरम के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे इस वारदात की सूचना मिली थी। दिल्ली पुलिस तुरंत नंगली विहार एक्सटेंशन में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक महिला घर के अंतर मृत पाई गई। उसका किसी तेज धारदार हथियार से गला काटा गया था। पुलिस मौके पर पहुंची जहां तीस साल की महिला मृत मिली। उसके चारों तरफ खून फैला हुआ था। महिला का किसी धारदार हथियार से गला रेंता गया था। जांच के दौरान पुलिस को मकान मालिक के बेटे ने बताया कि छह महीने पहले राजू नाम के एक शख्स ने तीसरी मंजिल के कमरे को किराये पर लिया था।

मृतका के साथ रहती थी एक बुजुर्ग महिला

लगभग 10 दिन पहले कमरे में राजू की बजाय कोई दूसरा शख्स महिला के साथ मौजूद था, उसने अपना नाम अशोक बताया। मकान मालिक ने बताया कि रानी भी उस समय वहीं थी। बाद में राजू से सवाल जवाब किया तो उसने कहा कि अशोक उसका रिश्तेदार है। मृतका के साथ एक बुजुर्ग महिला भी रहती थी। वह उसे अपनी मां बताती थी। बुजुर्ग पहली मंजिल पर रहने वाले एक किराएदार का खाना बनाती थी।

आरोपी से महिला का रिलेशन साफ नहीं

आज वही किराएदार जब ऊपरी मंजिल पर बुजुर्ग को खाना बनाने के लिए कहने गया तो उसने कमरे में खून देखा। बुजुर्ग महिला बाहर सो रही थी। इसके बाद मामले की जानकारी मकान मालिक को दी गई थी। पुलिस इस केस में राजू और बुजुर्ग महिला से जानकारी जुटा रही है। वहीं मामले में अशोक नाम के शख्स की भी तलाश है। यह महिला अशोक की पत्नी थी या लिवइन पार्टनर यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:- खाने में देरी पर ग्राहक की हत्या: ढाबा मालिकों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 3 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती

Similar News