Delhi Elections 2025: दिल्ली में आज से शुरू हो रहे 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट रखें अपने पास

Registration for Mahila Samman Yojana and Sanjeevani Yojana starting from today
X
दिल्ली में आज से शुरू हो रहे महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन।
दिल्ली में आज से 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

Delhi Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली में आज से 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू जाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे और आप के लिए वोट डालने की अपील करेंगे। क्योंकि इन दोनों योजनाओं का फायदा तभी होगा। जब दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी सरकार आएगी।

दरअसल, दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदमी पार्टी ने महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 'महिला सम्मान योजना' और 60 प्लस उम्र के सभी बुजुर्गों के निशुल्क इलाज के लिए'संजीवनी योजना' की घोषणा की है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की सत्ता में आने पर महिलाओं को 21,00 रुपए हर महीना दिए जाएंगे और बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन होगा। उन्हें गारंटी के तौर पर एक कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए केवल वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।

क्या है दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना

जिन बुजुर्गों का संजीवनी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। वो कार्ड दिखाकर दिल्ली के किसी भी सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। हालांकि, यह योजना केवल दिल्ली के वोटर्स के लिए ही होगी। किसी बाहरी राज्य के बुजुर्ग को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं दिल्ली के अमीर और गरीब सभी वर्गों के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना की शुरुआत विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकेगी। अभी केवल कार्ड ही बनाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कार्ड दिखाकर बुजुर्ग कहीं भी करा सकेंगे इलाज!

क्या है दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना

वहीं महिला सम्मान योजना केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा। जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। इसके साथ ही महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस योजना के तहत दिल्ली की महिला को विधानसभा चुनाव के बाद 2100 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा, जो पहले से ही दिल्ली सरकार से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन ले रही है।

ये भी पढ़ें- Mahila Samman Yojana: दिल्ली में कल से महिला सम्मान योजना के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे मिल पाएंगे 2100 रुपये

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story