Delhi Yamuna Cleaning: सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना में गिरने वाले बड़े नालों का किया निरीक्षण, बोलीं- मानसून तक बदल जाएंगे हालात

CM Rekha gupta visit  wazirabad
X
रेखा गुप्ता ,प्रेवश वर्मा और वीके सक्सेना के साथ नदी व नालों का निरक्षण
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना में गिरने वाले बड़े नालों का औचक निरीक्षण किया। एलजी वीके सक्सेना और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश शर्मा के साथ मौके पर पहुंची सीएम ने यमुना स्वच्छ के कार्यों की समीक्षा की।

दिल्ली में यमुना को स्चच्छ बनाना दिल्ली भाजपा की सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। लोगों ने बीजेपी के इस वादे पर भी मतदान किया है। अगर यमुना स्वच्छ होगी तो लोगों को पेयजल समस्या से भी निजात मिलेगी। चूंकि बीजेपी सत्ता में काबिज हो चुकी है, लिहाजा यमुना प्रदूषण से निपटने के कार्यों की भी नियमित अंतराल पर समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में आज सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना में गिरने वाले बड़े नालों का औचक निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसून तक सभी नालों से खाद को हटा दिया जाएगा, जिससे यमुना प्रदूषण का स्तर काफी कम होगी। सीएम के दौरान एलजी विनय सक्सेना और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता ने 'आप' पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमसे सवाल पूछा जाता है कि हम यमुना की सफाई को लेकर क्या कर रहे हैं। हम यमुना में गिरने वाले सभी बड़े नालों से गाद निकालकर सफाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 22 बड़े नाले हैं, जो कि यमुना में गिरते हैं। इन नालों से लगातार गाद निकाली जा रही है। हम रोजाना इस कार्य प्रगति पर भी निगरानी रखते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार तो एसी कमरों में चलती थी। हम जमीन पर हैं और हमारी सरकार लोगों के काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रवेश वर्मा बोले- सड़कें भी होंगी गड्डा मुक्त

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि मानसून से पहले दिल्ली की सड़कों को भी गड्डा मुक्त बनाने का लक्ष्य है। जर्जर सड़कें हादसे का कारण बनती हैं। हम सभी जगह दौरा कर सड़कों की स्थिति का भी जायजा ले रहे हैं। उन्होंने इस साल कुल 600 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। यहां पढ़िये विस्तृत खबर

यमुना का पानी किया जाएगा ट्रीट

यमुना प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह गंदे पानी को बिना ट्रीट किए नदी में छोड़ना बताया जा रहा है। पहले चरण में गंदे पानों से गाद निकाली जा रही है, जिसके साथ ही बिना ट्रीट किए पानी को यमुना में गिराने पर भी नकेल कसेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि नाले, गंदे पानी और नदी में गिरने वाले पानी को ट्रीट करने के जिम्मेदारी बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को सौंपी है।

यमुना में गिरने वाले नालों में वजीराबाद में बहने वाला नाला प्रमुख है। सत्ता में आने के बाद से यमुना की सफाई को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। सरकार ने सफाई की प्रक्रिया शुरू होने के बाद 16 फरवरी से स्कीमर, खरपतवार हटाने वालों और ड्रेज यूटिलिटी वाहन तैनात किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसून तक यमुना प्रदूषण काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

Also read: E-Vehicle Policy 2.0 को लेकर सियासत कांग्रेस ने बताया गरीब विरोधी कदम, दी ये नसीहत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story