Defamation Case: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की बढ़ी मुश्किलें, सत्येंद्र जैन मानहानि मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस

Satyendra Jain Defamation Case:आप नेता सत्येंद्र जैन मानहानि मामले में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तरफ से बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर की गई आपराधिक मानहानि मामले पर संज्ञान लिया। कोर्ट ने 10 दिसंबर को फैसला सुरक्षित रखा था। इसके बाद बांसुरी स्वराज को 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
जैन ने बांसुरी के खिलाफ मानहानि का मामला कराया दर्ज
बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। दायर याचिका में कहा गया कि भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। जैन ने कहा कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी स्वराज ने बयान दिया था कि जैन के घर ईडी का छापा पड़ने के बाद वहां से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए। उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना मिला था और 133 सोने के सिक्के मिले थे।
ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- AAP ने जारी किया 'जमानती अपराधियों की लिस्ट
सत्येंद्र जैन को भ्रष्ट और फर्जी करार दिया
05 अक्टूबर 2023 को टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू प्रसारित हुआ। इसमें भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सत्येंद्र जैन को भ्रष्ट और फर्जी करार दिया था। इस बयान का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था। जैन ने कहा कि बांसुरी ने ये सब राजनीतिक लाभ पाने और जैन को बदनाम करने के लिए कहा। इस इंटरव्यू को लाखों लोगों ने देखा। इससे उन लोगों के सामने जैन की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। बता दें कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। इसको लेकर उन्हें 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में 18 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिली है।
ये भी पढ़ें: भाजपा ने AAP के आरोपों पर किया पलटवार, 'सरकार रोहिंग्याओं को बसाने के लिए जिम्मेदार'!
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS