Delhi Elections 2025: संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर RSS की मदद लेने का लगाया आरोप, बोले- हरियाणा में काटे हमारे वोट

Delhi Elections 2025: दिल्ली में 'महिला सम्मान योजना' को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस योजना को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी। इस पर एलजी ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। कांग्रेस के शिकायत करने पर आप ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है।
सीधे-सीधे झूठ बोल रहे केजरीवाल - संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो ये भी नहीं जानते के वो सीधे-सीधे झूठ बोल रहे हैं। ये वही केजरीवाल हैं, जो एक समय भाजपा की खुद मदद ले चुके हैं। वे अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के साथ बैठकर बातचीत किया करते थे। इन्होंने 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन के समय भाजपा की मदद ली थी।
'केजरीवाल ने हरियाणा में वोट काटकर की भाजपा की मदद'
केजरीवाल ने हरियाणा में हमारे वोट काटकर भाजपा को जिताने में मदद की थी। आप कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने और भाजपा की मदद करने के लिए चुनावी मैदान में आते हैं। आप जानती है कि दिल्ली में भाजपा उन्हें हरा नहीं सकती और इसलिए वे कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित की गई 'महिला सम्मान योजना' को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात कर शिकायत की थी। इसके बाद एलजी ने लोगों का डाटा इकट्ठा करने के मामले में जांच के आदेश दिए। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दिल्ली में एकसाथ मिलकर आप को हराना चाहती है और उन्हें काम करने से रोकना चाहती है। भाजपा ने खुद इस मामले की शिकायत न करके संदीप दीक्षित से शिकायत कराई है। इस पर संदीप दीक्षित ने पलटवार करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का तंज: देवेंद्र यादव बोले- जिस जनता ने भरोसा किया, केजरीवाल ने उन्हें धोखा दिया
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS