Aurangzeb Controversy: सिर्फ नाम बदलने से क्या होगा, चलिए मिलकर ताजमहल तोड़ते हैं... संजय सिंह का BJP पर हमला

Tughlaq Lane Name Controversy: दिल्ली के तुगलक लेन को स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने पर विवाद छिड़ चुका है। भाजपा के दो राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और कृष्णपाल गुर्जर ने अपने तुगलक लेन पर स्थित घर की नेमप्लेट में स्वामी विवेकानंद मार्ग लिख दिया, जिस पर संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है। संजय सिंह ने नाम बदलने के इस रिवाज को गलत बताया है और बीजेपी पर जमकर हमला भी बोला है। संजय सिंह ने यहां तक कह दिया कि सिर्फ नाम बदलने से क्या होगा, चलिए मुगलों द्वारा बनवाए गए ताजमहल को भी तोड़ते हैं।
ओबामा को ताजमहल दिखाने ले गए थे पीएम- संजय सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं। ये मुगलों के नाम पर रखे गए सभी जगहों के नाम बदलना चाह रहे हैं, ये बदल सकते हैं, लेकिन मेरे कुछ सवाल हैं। संजय सिंह ने कहा कि ताजमहल भी मुगलों ने ही बनवाया था, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ओबामा को ट्रंप को और जूडो को ताजमहल दिखाने क्यों लेकर गए थे। संजय सिंह ने आगे कहा कि फिर तो चलिए ताजमहल भी तोड़ते हैं वो भी मुगलों ने ही बनवाया था। यहां तक की पीएम मोदी जिस लाल किले से भाषण देते हैं, वह भी मुगल शासक शाहजहां ने ही बनवाया था।
मैं चाहता हूँ कि क्रूर मुग़ल शासकों और RSS के उन पुरखों पर खुलकर चर्चा हो जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में भारत के साथ गद्दारी की है।
— AAP (@AamAadmiParty) March 7, 2025
-@SanjayAzadSln pic.twitter.com/AmfDZ5cbtn
अंग्रेजों पर क्यों नहीं बोलते हैं बीजेपी वाले
संजय सिंह ने आगे कहा कि मुगल के बाद अंग्रेज हमारे देश पर शासन करके गए हैं, बीजेपी अंग्रेजों पर क्यों कुछ नहीं बोलती है। अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए हमारे कई क्रांतिकारियों ने अपनी बली चढा दी, लेकिन फिर भी बीजेपी कुछ नहीं बोलती। बीजेपी को पता है कि अगर वे अंग्रेजों की बात करेंगे, तो उसके साथ में आरएसएस की भी पोल खुल जाएगी। आरएसएस के लोगों ने, जो बीजेपी के पुरखे हैं, उन्होंने किस तरह देश के क्रांतिकारियों के साथ गद्दारी की थी। इन्होंने तो भारत के तिरंगे झंडे को भी अशुभ कहा है। दूसरी ओर अबू आजमी के खिलाफ देश के कई हिस्सों ंमें प्रदर्शन हो रहा है। बीजेपी विधायक अबू आजमी की शव यात्रा भी निकाली है।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली में नाम बदलने को लेकर घमासान: तुगलक लेन बना स्वामी विवेकानंद मार्ग!,भाजपा नेताओं ने खुद बदला आधिकारिक पता
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS