संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप: अवैध तरीके से हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी, गृह मंत्रालय के लोगों ने किया स्वीकार

Sanjay Singh Targeted BJP: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 6 महीने तक अवैध रूप से जेल में रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब केजरीवाल के छह महीने कौन वापस करेगा?
'अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में किया गया गिरफ्तार'
दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्रालय से अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। इसमें खुद गृह मंत्रालय के लोगों ने स्वीकार किया है कि केजरीवाल को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया। अब ये साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फर्जी मामला बनाकर उन्हें जेल में रखा गया। भाजपा की जांच एजेंसियों ने केजरीवाल को बिना गृह मंत्रालय और बिना एलजी की मंजूरी के गिरफ्तार किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को कानून प्रक्रिया पर यकीन नहीं है। बीजेपी सरकार द्वारा केजरीवाल की ये गिरफ्तारी सरासर गैरकानूनी थी।
BJP की केंद्र सरकार ने केजरीवाल जी को अवैध रूप से किया था गिरफ़्तार ‼️
♦️ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी की बीजेपी सरकार द्वारा गिरफ़्तारी सरासर ग़ैरकानूनी थी
♦️ केंद्र की BJP सरकार ने केजरीवाल जी को गिरफ़्तार कर दिल्ली सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था… pic.twitter.com/dBzrchYScd
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) December 23, 2024
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी शामिल न होने पर भड़के केजरीवाल, बीजेपी पर लगाया आरोप
'जनता चुनाव में देगी जवाब'
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल की इस फर्जी गिरफ्तारी का जवाब आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता देगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को गिराने के लिए ये षड्यंत्र रचा। वहीं उन्होंने महिला सम्मान को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी सभी गारंटियों को पूरा किया है और अब 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना ' की गारंटी को भी पूरा किया जाएगा। महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे और संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
पहले भी केंद्र सरकार पर किया था हमला
दिल्ली में रोहिंग्याओं को लेकर भी इन दिनों राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस मामले को लेकर हाल ही में संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा पूर्वांचलियों को रोहिंग्या बताकर वोट काट रही है। रोहिंग्या भारत की सीमा पार करके दिल्ली कैसे आए। केंद्र सरकार का काम है कि रोहिंग्या सीमा पार करके दिल्ली कैसे आए?
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित क्यों बने उम्मीदवार, खुद बताई बड़ी वजह
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS