Satta King Prediction: दिल्ली भाजपा की पहली सूची में 29 प्रत्याशी, जानिये सट्टा किंग ने किसका पलड़ा भारी बताया

भाजपा की ओर से दिल्ली चुनाव के लिए 29 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सट्टा किंग ने इनमें से 16 प्रत्याशियों के लिए अभी से जीत का ऐलान कर दिया है। जानिये कौन से हैं नाम...;

By :  Amit Kumar
Update:2025-01-04 16:45 IST
दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा को लेकर सट्टा किंग की भविष्यवाणी।Satta King prediction for delhi election 2025
  • whatsapp icon

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कुल 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश सिंह वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे। खास बात है कि बीजेपी की सूची जारी होते ही इन उम्मीदवारों की हार-जीत पर भी आकलन शुरू हो चुका है। सट्टा बाजार ने भी इन उम्मीदवारों को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। नीचे जानिये सट्टा किंग आने वाले चुनाव में कौन से बीजेपी प्रत्याशियों का पलड़ा भारी बता रहा है। 

29 प्रत्याशियों में से 16 प्रत्याशियों का पलड़ा भारी 

मीडिया रिपोर्ट्स में फलोदी सट्टा बाजार के हवाले से बताया जा रहा है कि 29 प्रत्याशियों में से 16 प्रत्याशियों का पलड़ा भारी है। वहीं, शेष 13 सीटों पर भी आम आदमी पार्टी जीत हासिल कर सकती है। चिंताजनक पहलु यह है कि इनमें से एक भी सीट पर कांग्रेस को नहीं जिताया गया है। फलोदी सट्टा बाजार का कहना है कि कांग्रेस दिल्ली में तीन से चार सीटों पर ही सिमट सकती है। वहीं, बीजेपी और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

आप को लेना होगा कांग्रेस का समर्थन 

फलौदी सट्टा बाजार का कहना है कि बीजेपी को 25 से 35 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस से गठबंधन न होने के कारण आम आदमी पार्टी को 30 से 35 सीटें ही मिल पाएंगी। चूंकि बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए तो कांग्रेस का समर्थन लेना पड़ेगा। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि अगर आखिरी वक्त में कांग्रेस मजबूत होती है, तो इसका लाभ भी सिर्फ और सिर्फ बीजेपी को ही मिलेगा, जिसकी बदौलत स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। 

सट्टा किंग किन भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बता रहा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने प्रवेश सिंह वर्मा को और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल इस सीट पर जीत हासिल कर लेंगे। वहीं, सीएम आतिशी भी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीत लेंगी। हालांकि सट्टा किंग ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से सौरभ भारद्वाज की जीत पर आशंका जताई है। यहां से कांग्रेस ने गर्वित सिंहवी को चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। बावजूद इसके सट्टा किंग का मानना है कि चाहे कोई भी उम्मीदवार हो, लेकिन यह सीट भाजपा के खाते में जाना तय है। नीचे देखिये उम्मीदवारों की पूरी सूची, जिसका पलड़ा सट्टा किंग ने भारी बताया है।

विधानसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी सट्टा किंग की भविष्यवाणी 
आदर्श नगर राज कुमार भाटिया भाजपा
बादली दीपक चौधरी आप 
रिठाला कुलवंत राणा भाजपा
नांगलोई जाट मनोज शौकीन भाजपा 
मंगोलपुरी (अजा) राजकुमार चौहान आप 
रोहिणी विजेंद्र गुप्ता भाजपा 
शालीमार बाग रेखा गुप्ता भाजपा
मॉडल टाउन अशोक गोयल भाजपा
करोल बाग (अजा) दुष्यंत कुमार आप
पटेल नगर (अजा) राजकुमार आनंद आप
राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा आप
जनकपुरी आशीष सूद भाजपा
बिजवासन कैलाश गहलोत भाजपा
नई दिल्ली प्रवेश वर्मा आप
जंगपुरा     सरदार तरविंदर सिंह आप
मालवीय नगर सतीश उपाध्याय आप
आरके पुरम अनिल शर्मा  आप
महरौली   गजेंद्र यादव  आप
छतरपुर करतार सिंह तंवर भाजपा
अंबेडकर नगर (अजा) खुशीराम चुनार आप
कालकाजी       रमेश बिधूड़ी आप
बदरपुर नारायण दत्त शर्मा भाजपा
पटपड़गंज रवींद्र कुमार नेगी भाजपा
विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा भाजपा
कृष्ण नगर डॉ. अनिल गोयल भाजपा
गांधी नगर अरविंदर सिंह लवली भाजपा
सीमापुरी (अजा) कुमारी रिंकू आप
रोहतास नगर जितेंद्र महाजन भाजपा
घौंडा      अजय महावर भाजपा 
कुल सीट 29   भाजपा को 16, आप को 13 

ये भी पढ़ें : हरियाणा ने बीजेपी का कमल खिलाकर सट्टा किंग और एग्जिट पोल को दिया चकमा, फिर भी सट्टा बाजार क्यों खुश

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य सट्टा बाजार या जुए को प्रमोट करना नहीं है। जुआ या सट्टा खेलना गैरकानूनी है। आपसे अनुरोध है कि सट्टे और जुआ से बचकर रहें क्योंकि यह आपके लिए बड़ी आर्थिक हानि का सबब बन सकता है। 

 

Similar News