Logo
Sawan 2024: दिल्ली-एनसीआर में भगवान शिव के कुछ ऐसे प्राचीन मंदिर है, जिनका दर्शन करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। तो आइए दिल्ली-एनसीआर के प्राचीन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sawan 2024: इस समय सावन का महीना चल रहा है और अब अगले एक हप्ते में खत्म भी हो जाएगा। सावन का महीना देवों के देव महादेव भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

लेकिन, आज के भागमभाग दुनिया में हर किसी के पास ज्यादा समय नहीं है, जिससे हर रोज मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें। अगर आप भी सावन के महीने में अब तक भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित नहीं किए हैं तो दिल्ली-एनसीआर के इन मंदिरों में एक बार जल जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि इस साल का सावन बहुत ही शुभ और चमत्कारी हैं, क्योंकि सावन माह की समाप्ति सोमवार से हो रहा है और सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सावन के अंतिम दिन दिल्ली-एनसीआर के किन-किन मंदिरों में भगवान शिव पर जल अर्पित कर सकते हैं।

दूधेश्वर महादेव मंदिर

Sawan 2024
दूधेश्वर महादेव मंदिर

दिल्ली-एनसीआर में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर का इतिहास करीब 5 हजार साल पुराना है। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही भगवान शिव अपने भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। दूधेश्वर मंदिर में हर समय एक धूनी हमेशा जलता रहता है। धूनी को लेकर पूराणों में भी वर्णन किया गया है। पुराणों में यह मंदिर हिरण्यागर्भ ज्योतिर्लिंग के रूप में मिलता है, जिसे प्रभु श्री राम के जन्म से भी पूर्व यानी त्रेतायुग से पहले का बताया गया है। यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो दूधेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पित कर सकते हैं।

मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

Sawan 2024
मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

दिल्ली के शिवाजी मार्ग पर स्थित भगवान शिव का यह मंदिर बहुत ही चमत्कारी है। यह मंदिर करीब 200 एकड़ में फैला हुआ है। मंदिर की स्थापना सन 1994 में शिवरात्रि के दिन की गई थी। बता दें कि इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा 100 फीट ऊंची है। साथ ही इस मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी, श्री राम-सीता, राधा-कृष्ण और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। सावन माह में इस मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहा है। आप भी मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर जाकर भगवान शिव पर जल अर्पित कर सकते हैं।

गोपेश्वर महादेव मंदिर

Sawan 2024
गोपेश्वर महादेव मंदिर

यह मंदिर दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद जिले के वैशाली क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है वह पूरी हो जाती है। साथ ही भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। अगर आपके मन में भी कोई इच्छा है तो आप जरूर गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन कर सकते हैं। साथ ही जल भी कर सकते हैं। यहां जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन वैशाली मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों से ही भगवान शिव का दर्शन होने लगता है।

5379487