Logo
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में पानी की किल्लत से लोगों को राहत दिलाने का काम किया है। उन्होंने घोषणा की है कि शालीमार बाग इलाके में दोनों समय पानी आएगा।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया कि अब दिल्ली के लोगों को सुबह और शाम दोनों समय तय मापदंडों के तहत पूरा पानी मिलेगा। बता दें कि अभी तक इस इलाके में केवल एक ही समय सुबह पानी आता है। ऐसे में सीएम के इस फैसले से पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

शालीमार बाग पेयजल किल्लत पर सीएम रेखा गुप्ता का बयान

सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज हम शालीमार बाग से पानी की सप्लाई शुरू कर रहे हैं। अब आपको सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पानी मिलेगा और शाम को भी आधे घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। पहले आपको शाम को पानी नहीं मिलता था। अब आपको दिन में दो बार पानी मिलेगा।'

ये भी पढ़ें: Delhi Government: नई EV पॉलिसी लागू होने पर होंगे 6 बड़े बदलाव, ऑटो-कार खरीदने से लेकर बदलेंगे कई नियम

सोमवार को सीएम ने बुलाई थी जिलाधिकारियों की बैठक 

बता दें कि इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहर के सभी 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में प्रशासनिक और विकासात्मक प्रगति का आकलन किया गया। साथ ही, स्थानीय मुद्दों को हल करने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। 

पानी और सीवर की समस्या का होगा निदान 

दिल्ली की नई नवेली भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में पानी और सीवरेज से लेकर सड़क परियचोजनाओं और यमुना प्रदूषण कम करने पर खास फोकस किया है। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि अब हर घर तक साफ पानी पहुंचेगा और सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। जल आपूर्ति और स्वच्छता को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने 9000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। 

सरकार बनते ही एक्शन में आई दिल्ली सरकार

गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके सभी मंत्री एक्शन मोड में हैं। सरकार बनते ही सबसे पहले उन्होंने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें शालन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही पर जोर दिया। दिल्ली सरकार ने काम के प्रति लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ऑडिट की तैयारी

5379487