Best Rawan Dahan in Delhi: दिल्ली में 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली की बड़ी रामलीला कमेटियां भी इस बार के रावण दहन को खास बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला कमेटी ने बेहद खास ऐलान किया है। लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि इस बार सिंघम अगेन की स्टारकास्ट रावण दहन करने दिल्ली आएगी।

उन्होंने बताया कि सिंघम अगेन के स्टार अजय देवगन, करीना कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी लवकुश रामलीला में रावण दहन करेगी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, जब अजय देवगन रावण दहन के लिए आ रहे हैं, इससे पहले भी 2016 के दशहरा उत्सव में हिस्सा लेकर रावण दहन किया था।

दिवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन फिल्म 

बता दें कि सिंघम अगेन फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्राफ और अर्जुन कपूर भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें रामलीला से प्रेरणा मिली है, सीता का किरदार निभाया है, जिसे कि सम्मान की बात समझती हैं। उन्होंने कहा कि सिंघम अगेन फिल्म 'रामायण' एक आधुनिक वर्जन की तरह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

पिछले साल कंगना रनौत ने किया था रावण दहन

बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में भी लवकुश रामलीला कमेटी ने रावण दहन के लिए कंगना रनौत को न्यौता भेजा था। उस वक्त कंगना रनौत महज बॉलीवुड एक्ट्रेस थी, लेकिन हिमाचल की मंडी विधानसभा सीट से जीत हासिल कर भाजपा सांसद बन चुकी हैं।

इस बार यह रहेगा रावण दहन का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा पर रावण दहन के लिए शुभ समय शाम 5:45 बजे से 8:15 के बीच है। रावण दहन से पहले शस्त्र पूजा की जाती है। अगर आप भी दिल्ली में बेस्ट रावण दहन देखना चाहते हैं, तो आप लाल किला पर होने वाली रामलीला के मैदान में पहुंच सकते हैं, जहां आपको बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिल जाएगा। यहां पढ़िये विस्तृत खबर...