केजरीवाल के काफीले पर फेंकी चप्पल: दिल्ली के पूर्व CM ने अमित शाह पर लगाया आरोप, बोले- मेरा रास्ता रोकने से क्या अपराध खत्म होगा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें लगातार विरोध का सामना करना पड़ा है। खबरों की मानें, तो बुधवार को भी केजरीवाल के काफिले पर चप्पल भी फेंकी गई। ऐसा तब हुआ जब वह नांगलोई में एक कारोबारी से मिलने जा रहे थे। इसका आरोप भी उन्होंने बीजेपी पर लगाया है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले डेड़ दो साल से दिल्ली के अंदर कानून व्यव्स्था पूरी तरह से चरमराती जा रही है। हम लोगों ने सुना था कि 90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड का पूरा दबदबा हुआ करता था... खुलेआम सड़कों पर गोलियां चलाई जाती थी। व्यापारियों को फिरौती आया करती थी।... हमने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन दिल्ली में भी ये माहौल देखने को मिलेगा। आज दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगस्टरर्स का कब्जा हो गया है। दिल्ली के अंदर खुलेआम व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है, खुलेआम गोलियां चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज मैं नांगलौई जाट में यहां के एक व्यापारी रोशन लाल से मिलने आया था। उन्होंने बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर फायरिंग हुई थी। उन्होंने बताया ये भी कहा था आठ बजे उन्होंने दुकान खोली और सवा नौ बजे दो लोगों ने गोलियां चलाई। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, कोई गोली ऐसे ही नहीं चलाता। उनके पीछे के मास्टमारमाइंड को पकड़ा जाना चाहिए था।
केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा हूं, आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं। जनता के बीच में रहता हूं, जनता की समस्या को उठाना मेरा धर्म है। उस नाते मैं यहां आया था। लेकिन, बीजेपी ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं को यहां भेज दिया और मुझे रोशन लाल की दुकान तक नहीं जाने दिया। ऐसे में रोशन लाल के बेटे को अपनी दुकान से निकलकर मुझसे रास्ते में मिलने आना पड़ा। अगर मैं रोशन लाल से मिल लेता तो क्या हो जाता। इस सबके लिए जिम्मेदार कौन है। अमित शाह जी ने दिल्ली का ऐसा हाल कर दिया है कि आज ये गैंगस्टर कैपिटल बन गई है। केजरीवाल को रोकने से क्या होगा क्राइम को रोको। अपराध को रोका।
ये भी पढ़ें- AAP बोली- पुलिस तमाशा देखती रही
केजरीवाल ने ट्वीट कर साधा बीजेपी पर निशाना
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि आज मैं नांगलोई में एक बिजनेसमैन से मिलने गया। कुछ दिन पहले बदमाशों ने दिनदहाड़े उनकी दुकान पर फायरिंग की थीं। लेकिन, जाते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेरा रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होने केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह जी... क्या मेरा रास्ता रोकने से दिल्ली में क्राइम खत्म हो जाएगा? दिल्ली की जनता चाहती है कि आप दिल्ली में बढ़ते अपराध को रोकें, लेकिन आप और आपके बीजेपी कार्यकर्ता मुझे रोकने में लगे हैं।'
आज नांगलोई में एक व्यापारी से मिलने गया था। उनकी दुकान पर कुछ दिन पहले दिन-दहाड़े बदमाशों ने गोलियाँ चलाई थीं। जाते वक्त बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मेरा रास्ता रोक लिया।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 27, 2024
अमित शाह जी, क्या मेरा रास्ता रोकने से दिल्ली में अपराध खत्म हो जाएगा? दिल्ली के लोग चाहते हैं कि आप दिल्ली… pic.twitter.com/m8KxrtWjNf
बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जब केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमले किया गया। आप ने इसका आरोप भी बीजेपी पर लगाया था। इस पर सीएम आतिशी ने कहा था कि बीजेपी केजरीवाल को चुनाव में हरा तो नहीं सकती इसलिए उनकी जान लेना चाहती है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी दिसंबर में जारी कर सकती है लिस्ट, हर विधानसभा सीट से चुने 3-3 संभावित उम्मीदवार
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS