Congress New Headquarter: सोनिया गांधी ने किया 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन, 9A कोटला रोड पर होगा पार्टी का मुख्यालय

Congress New Headquarter: आज कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया है, जो कि 9A कोटला रोड पर स्थित है। यह दफ्तर आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस होने के साथ ही ऐतिहासिक तरीके से बनाया गया है।;

Update:2025-01-15 13:38 IST
नए दफ्तर का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस नेताCongress leader inaugurating the new office
  • whatsapp icon

Congress New Headquarter: दिल्ली में कांग्रेस को आज अपना नया दफ्तर मिल गया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया है। अब पार्टी के मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड है, जो कि पिछले 47 साल से 24, अकबर रोड था। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पार्टी के मुख्यालय के इस नए इमारत का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। बता दें कि कांग्रेस का नया मुख्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय है।

नए कांग्रेस दफ्तर 252 करोड़ रुपए की लागत

कांग्रेस के नए दफ्तर को बनाने में करीब 252 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, जो कि लगभग 1.82 एकड़ में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस भवन में कुल 6 मंजिल हैं, जिसे बनाने में 15 साल का समय लगा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को ही इस नए बिल्डिंग की आधारशिला रखी थी। इस दफ्तर में बहुत सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, बताया जा रहा है कि इसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई सहित पार्टी के सभी विंग और शाखाओं को शिफ्ट किया जाएगा।

पार्टी की खास यादों का गवाह है पुराना दफ्तर

दिल्ली में 24, अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस के पुराने दफ्तर में पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। जिसमें इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत से लेकर इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या और सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने जैसी कई बड़ी घटनाएं शामिल हैं। बता दें कि इसी दफ्तर से इंदिरा गांधी ने की थी। यह पुराना दफ्तर कांग्रेस पार्टी में आए तमाम उतार-चढ़ाव और बदलाव का गवाह रहा है। बता दें कि आपातकाल के बाद कांग्रेस को यह दफ्तर मिला था।

आधुनिक होने के साथ ऐतिहासिक है नया दफ्तर

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के नए दफ्तर में ग्राउंड फ्लोर पर हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है। भवन के बिल्कुल बीच में रिसेप्शन है और उसके ठीक पीछे कैंटीन बनाई गई है। कांग्रेस के इस नए मुख्यालय में पार्टी के इतिहास को दर्शाने के लिए कई नेताओं की तस्वीर लगाई गई है, जो पार्टी में शामिल थे। इसमें नरसिम्हा राव, सीताराम येचुरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद की तस्वीरें शामिल हैं। नए दफ्तर में पांचवी मंजिल पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का दफ्तर होगा। इसके अलावा इसी मंजिल बीज में पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दफ्तर बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली की ओखला सीट से कांग्रेस ने किया महिला उम्मीदवार का ऐलान, अमानतुल्लाह खान से करेंगी सीधा मुकाबला

Similar News