Logo
SSC SI Exam Answer Key 2023: एसएससी ने दिल्ली पुलिस एसआई 2023 पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है।

SSC SI Exam Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में एसएससी एसआई भर्ती परीक्षा पेपर-2 की आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एसआई परीक्षा 2023 के लिए जारी की गई है। एसएससी एसआई परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ss.nic.in पर जाकर आधिकारिक जानकारी ले सकते हैं। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एसएससी में उप-निरीक्षक पेपर-2  परीक्षा 2023 का आयोजन 8 जनवरी 2024 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। साथ ही एसएससी एसआई भर्ती परीक्षा पेपर-2 में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यार्थियों को एक प्रश्न या एक उत्तर के लिए आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए का भुगतान करना होगा। 13 जनवरी, 2023 को शाम 4 बजे के बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें:-Delhi Nursery Admission 2024: दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूल एडमिशन के लिए आज पहली लिस्ट जारी करेंगे, यहां जाने डिटेल्स

एसएससी एसआई 2023 आंसर की ऐसे डाउनलोड करें 

-एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

-होम पेज पर उपलब्ध दिल्ली पुलिस एसआई 2023 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

-एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार आंसर की लिंक की जांच कर सकते हैं।

-लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

-आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी। 

-आंसर की देखें और पेज डाउनलोड करें।

-आवश्यकता अनुसार इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

-अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट जाकर चेक कर सकते हैं। 

5379487