Logo
Swati Maliwal Harassment Row: बिभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 354, 506, 509, 323 के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक देर रात पुलिस ने बिभव कुमार के घर पर रेड डाली। लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। 

Swati Maliwal Harassment Row: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष (DCW) और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को बयान दर्ज कराने के साथ पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मालीवाल का AIIMS से मेडिकल भी कराया गया। उनके साथ डीसीडब्ल्यू मेंबर वंदना भी थीं। 

बिभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 354, 506, 509, 323 के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक देर रात पुलिस ने बिभव कुमार के घर पर रेड डाली। लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। 

क्या कहती हैं धाराएं?

धारा मतलब सजा
354 स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाना। एक से 5 साल की सजा, जुर्माना भी लग सकता है।
506 आपराधिक धमकी। 2 साल की सजा या जुर्माना।
509 किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के उद्देश्य से कुछ कहना, इशारे या कार्य करना। अधिकतम 2 साल की सजा या जुर्माना या दोनों।
323 स्वेच्छा से चोट पहुंचाना। एक साल की सजा या जुर्माना या दोनों।

अरविंद केजरीवाल घर में थे मौजूद
स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति ने अपनी शिकायत में बताया कि अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने स्वाति के चेहरे पर 5-6 बार थप्पड़ मारे। उन्होंने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर भी वार किया।

सोमवार (13 मई) की सुबह स्वाति जब मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए इंतजार कर रही थीं, तभी बिभव ने उनके साथ दुर्व्यहार किया। उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया। जिस वक्त स्वाति पर हमला हुआ, उस समय केजरीवाल अपने आवास में मौजूद थे और उन्हें हमले के बारे में पता था।

मेरे साथ जो हुआ अब बहुत बुरा था
स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट कर लिखा कि मेरे साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था। पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। मैंने अपने साथ हुई घटना पर पुलिस को अपना बयान दे दिया है। मुझे उम्मीद है कि उचित कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की, उनका धन्यवाद है। जिन लोगों ने चरित्र हनन करने की कोशिश की, और ये बोला कि दूसरी पार्टी के इशारे पर ऐसा कर रही हैं, भगवान उन्हें भी खुश रखें। देश में महत्वपूर्ण चुनाव हो रहा है, स्वाति मालीवाल महत्वपूर्ण नहीं हैं देश के लोग महत्वपूर्ण हैं। भाजपा के लोगों से विशेष अनुरोध है कि वे इस घटना पर राजनीति न करें। 

पुलिस ने दर्ज किया बयान, NCW ने जारी किया समन
दिल्ली पुलिस की टीम गुरुवार शाम स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची थीं। सहायक पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय पुलिस टीम ने मालीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। करीब 4 घंटे तक स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में बयान दर्ज कराया था। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपी बिभव कुमार को समन जारी किया था। 

5379487