Picnic Spots In Delhi: आजकल लोग अपने काम में इतने बिजी होते हैं कि उन्हें खुद के लिए और परिवार के लिए समय नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बनाते हैं, वहीं पिकनिक के लिए अच्छी लोकेशन खोजने में इतना समय बर्बाद हो जाता है कि बाद में पिकनिक का प्लान ही चौपट हो जाता है और हम अपने वीकेंड वेस्ट कर देते हैं। लेकिन इस बार पिकनिक का प्लान खराब नहीं होगा क्योंकि आज हम आपको दिल्ली के फेमस पिकनिक स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

नेहरू पार्क

दिल्ली में पिकनिक मनाने की बात की जाएं, तो नेहरू पार्क का जिक्र भी किया जाता है। यह दिल्ली के सबसे फेमस पार्कों में से एक है। इस पार्क का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जोर बाग है। इस पार्क में शांति और खुला वातावरण है, जो पिकनिक के लिए बेस्ट ऑप्शन में आता है। 

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन में लोग पिकनिक मनाने के अलावा सुबह के वक्त सैर करने के लिए भी आते हैं। इस जगह पर आपको चारों और हरियाली ही देखने को मिलेगी। साथ में कई पुरानी इमारतें भी है। यहां पर एक झील और राष्ट्रीय बोनसाई पार्क भी है। इस गार्डन का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जोर बाग या लोक कल्याण मार्ग है। 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली की इन ऐतिहासिक जगहों पर फ्री में कर सकते हैं सैर, यहां जानें निकटतम मेट्रो स्टेशन

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज

यह जगह अपने नाम की तरह बेहद खास है। गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में आपको अलग-अलग तरह के फूल देखने को मिलेंगे। यहां पर लोगों के लिए फूड और शॉपिंग के लिए भी कोर्नर बना हुआ है। पिकनिक मनाने के लिए यह खूबसूरत जगहों में से एक है। गार्डन ऑफ 5 सेंसेज का नजदीकी मेट्रो स्टेशन साकेत है। इस पार्क में युवा के लिए 35 रुपये का टिकट है। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए  केवल 15 है। विकलांग व्यक्ति के लिए फ्री में एंट्री है। 

इंडिया गेट

दिल्ली में वैसे कहीं भी घूमने की बात हो, तो सबसे पहले पिकनिक मनाने के लिए इंडिया गेट ही लोगों की पहली पसंद रहती है। यहां पर आपको खाने के साथ खेलने के लिए अच्छा खासा ग्राउंड मिल जाता है। अगर आप पिकनिक मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय है। 

सुंदर नर्सरी

दिल्ली में सुंदर नर्सरी काफी फेमस है। यहां पर काफी सारे पेड़-पौधे है। अगर आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो सुंदर नर्सरी जाएं। इसी के पास ही हुमायूं का मकबरा स्थित है। सुंदर नर्सरी का निकटतम मेट्रो स्टेशन जेएलएन स्टेडियम है।