दिल्ली पुलिस को मिली सफलता: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक शूटर गिरफ्तार, हत्या के केस में फरार था आरोपी

Tillu Tajpuria gang A shooter arrested in Rohini
X
टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक शूटर रोहिणी में गिरफ्तार
Tillu Tajpuria Gang Shooter Arrested: टिल्लू ताजपूरिया गैंग के शार्प शूटर को आज रोहिणी में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम सुमित था, जिसकी उम्र 29 वर्ष है।

Tillu Tajpuria Gang Shooter Arrested: रोहिणी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गैंग के कथित शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि शूटर का नाम सुमित 29 साल का है। कंझावला थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुमित पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। इसके साथ ही अलीपुर थाने में दर्ज हत्या के एक और मामले में वह वांछित था।

टिल्लू ताजपुरिया का शार्प शूटर गिफ्तार

डीसीपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू के अनुसार रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को सुमित के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद ऑपरेशन पैंथर-क्लॉ के तहत हल्की गोलीबारी के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के इस वांछित शार्प शूटर सुमित उर्फ झुमका को गिरफ्तार कर लिया गया। वह टिल्लू के अलावा संदीप उर्फ ढीला गिरोह से भी संबंध रखता है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहीं वह मेन कड़ी है जो ताजपुरिया गिरोह के लिए हथियारों की व्यवस्था करता था। इस पर पहले हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे।

कंझावला हत्याकांड से भागा हुआ था आरोपी

वर्तमान में झुमका कंझावला हत्याकांड में पैरोल जम्पर था। उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक चोरी की मोटर साइकिल और आठ हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं। उसके पास से बरामद हुई मोटर साइकिल रोशनपुरा रोड से चुराई गई थी। इसे पंसाली रोड, सेक्टर 32, रोहिणी से पकड़ा गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस को यह भी पता चला कि सुमित ने अलीपुर इलाके में गोगी गैंग के नरेंद्र की हत्या की थी। यह मामला इसी साल का था।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरी बार मिली जमानत, 2 जून को तिहाड़ जेल में किया था सरेंडर

ये भी पढ़ें:- दिल्ली की राजनीति: सौरभ भारद्वाज ने BJP को घेरा, राम सिंह बिधूड़ी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story