Delhi Transport Department: दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार बनी है, हर दिन दिल्ली वालों के लिए कुछ न कुछ खुशखबरी आ रही है। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता समेत सभी 7 कैबिनेट मंत्री एक्शन मोड में दिख रहे हैं। यमुना की सफाई से लेकर राजधानी में जारी अन्य प्रोजेक्ट को लेकर भी मंत्री एक्टिव दिख रहे हैं। इस बीच दिल्ली कैबिनेट के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है। यह जनता के लिए बड़ा तोहफा होने वाला है।
डेढ़ साल में लाई जाएंगी 11 हजार बसें- पंकज सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में ट्रांसपोर्ट की स्थिति और मजबूत करने की बात कही है। पहले से लोगों को यह डर सता रहा था कि अगर भाजपा की सरकार आएगी तो दिल्ली में महिलाओं को मिलने वाली फ्री बस सेवा बंद हो जाएगी, लेकिन पंकज सिंह ने कहा कि यह योजना सुचारू रूप से चलती रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में अगले डेढ़ साल के भीतर 11 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाले हैं।
50 फीसदी सीएनजी बसों को हटाया गया
पंकज सिंह ने बताया वर्तमान में दिल्ली में 1,500 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। हम अगले डेढ़ साल में 11 हजार बसें और लेकर आएंगे, इसके अलावा सीएनजी बसों के बेड़े से 50 प्रतिशत को बसों को हटा दिया गया है। बता दें कि दिल्ली की पूर्व सरकार आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने पर खूब जोर दिया था। यही कारण है कि दिल्ली में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें चल रही है।
दिल्ली में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन
दिल्ली सरकार ने सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के सुझाव दिए हैं और इसमें कई प्रकार की योजना भी लेकर आई है। इसलिए दिल्ली में सबसे अधिक ई-व्हीकल का रजिस्टर हो रहा है, यह भी देश में सबसे अधिक है। इससे साफ है कि सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि दिल्ली की आम जनता भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रही है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: आतिशी ने CM रेखा गुप्ता से मिलने का मांगा समय, कहा- जनता ठगा हुआ महसूस कर रही