Delhi robbery:दिल्ली के रोहिणी इलाके में रिटायर्ड डीआरडीओ साइंटिस्ट  (Retired DRDO Scientist) के घर हुई डकैती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग के एक पूर्व कर्मचारी गौरव क्वात्रा (36) और एक डकैत जसमीन सिंह (42) को अरेस्ट कर लिया है। दोनों के पास से 10.15 लाख रुपये बरामद किए गए है।वहीं पुलिस ने दोनों के अकाउंट भी फ्रीज करा दिए है। जिनमें लूट के करीब 2.89 लाख रुपये जमा थे। वहीं पुलिस ने लूट की रकम से खरीदा 1.38 लाख रुपये का फोन भी बरामद किया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके का है। यहां पिछले हफ्ते शुक्रवार की दोपहर 12:50 बजे पांच लड़कों ने डीआरडीओ के रिटायर्ड साइंटिस्ट के यहां डाका डाला था। पुलिस का कहना है कि पांच आरोपी कूरियर डिलीवर करने के बहाने पूर्व साइंटिस्ट के घर में घुसे थे। आरोपियों ने हथियार के दम पर रिटायर्ड साइंटिस्ट को बंधक बना लिया था। इसके बाद करीब 2 करोड़ रुपये और 260 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद बुजुर्ग ने इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी थी। पुलिस ने डकैती का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

बाइक और सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी तो इसी दौरान कुछ संदिग्धों दिखाई दिए। आरोपियों ने लूट के लिए जिस बाइक इस्तेमाल का इस्तेमाल किया था। उसका नंबर छिपाया था। हालांकि, एक फुटेज में नंबर का कुछ हिस्सा पुलिस को नजर आया। वहीं आरोपियों के चेहरे भी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए है। इसके बाद इन आरोपियों की पहचान की गई और इसके लिए हरियाणा की सोनीपत एसटीएफ मदद ली गई। टीम ने इलाके में अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। 

रिटायर्ड डीआरडीओ साइंटिस्ट के पूर्व कर्मचारी ने ही डलवाई थी डकैती

दिल्ली पुलिस जांच में यह बात निकलकर सामने आई कि एक आरोपी जसमीन करोल बाग का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जसमीन की तलाश शुरू की। करीब 100 सीटीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस जमीन तक पहुंच गई और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद जसमीन ने पुलिस के सामने खुलासा किया। जिसके चलते बुजुर्ग के पूर्व कर्मचारी गौरव को अरेस्ट कर लिया गया। गौरव ने ही डकैती करने की मुखबिरी की थी। गौरव की गिरफ्तारी नोएडा से हुई है। पुलिस का कहना है कि बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली ब्लास्ट की जांच इन चार एंगल पर कर रही एजेंसियां!, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए कुछ संदिग्ध