BJP Protest Against Kejriwal: दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से देश में राजनीतिक ऊबाल देखने को मिल रहा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक तरफ जहां पर आप कार्यकर्ता और नेता लगातार सड़क पर उतरी हुए हैं। तो वहीं बीजेपी भी इसके जवाब में सड़क पर दिखाई दे रही है। दरअसल, दिल्ली बीजेपी नेता अब सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज कनॉट प्लेस में दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया और सीएम इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही उन लोगों ने केजरीवाल के पुतले का होलिका दहन भी किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के हाथ में एक पोस्टर भी था। जिसमें लिखा था कि केजरीवाल इस्तीफा दो।

ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा- कोर्ट परिसर में सिसोदिया के साथ मारपीट करने वाले एसीपी ने उनके साथ भी किया दुर्व्यवहार

बीजेपी ने बोला हमला

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कल 25 मार्च को होली है। देश में लोग धूमधाम से होली मनाएंगे। लेकिन होली से पहले होलिका का दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए किया जाता है। ऐसे में दिल्ली में सबसे बड़ी बुराई है भ्रष्टाचार। इसलिए दिल्ली के सभी मंडलो में बीजेपी भ्रष्टाचार का होलिका दहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सरगना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को लूटने और ठगने का काम किया है। उन्होंने एक बार नहीं बार-बार ठगा है। हर बार यही कहते रहे कि शराब घोटाला नाम की कोई चीज नहीं है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। इसके बहुत सारे साक्ष्य भी सामने आ चुके हैं।