Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं वीरेंद्र सचदेवा, आलाकमान से मिलकर कही ये बात

Virendra Sachdeva will not contest Delhi Assembly Elections 2025
X
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेेंद्र सचदेवा।
Delhi Elections 2025: वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आलाकमान से चुनाव न लड़कर सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने की बात कही है।

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक के बाद एक सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही हैं। हालांकि भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। सूची जारी होने से पहले ही दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आलाकमान से कहा है कि वो दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे। हाल ही में वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

आप पर हमलावर रहते हैं सचदेवा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आप के आरोपों का लगातार जवाब देते आए हैं और वे आम आदमी पार्टी पर हमेशा हमलावर रहते हैं। इन दिनों दिल्ली में अवैध और फर्जी वोटर्स को लेकर राजनीति हो रही है। इस पर आप और भाजपा एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनावों का अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान, जानें किस तारीख को हो सकती है वोटिंग

मकान संख्या 0 पर 144 लोगों का वोट

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचदेवा ने दावा किया था कि दिल्ली में मकान संख्या 0 पर 144 लोगों को वोट बने हैं। इसके अलावा उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भी दिल्ली में तीन जगह और उनके पैतृक गांव में एक वोट होने का दावा किया था। उन्होंने इसके कुछ सबूत भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों को दिखाए थे।

पहले ईवीएम और अब वोटर लिस्ट के नाम पर रो रहे

वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में पूरे साल वोट बनाने का सिलसिला चलता है। ऐसे में अब अवैध और फर्जी वोट पकड़े जा रहे हैं, तो केजरीवाल की बौखलाहट साफ पता चल रही है। केजरीवाल को समझ में आ गया है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। उनकी पार्टी ने 10 सालों से कुछ नहीं किया। आप के नेता पहले ईवीएम के नाम पर रोते थे और अब वोटर लिस्ट के नाम पर रोना रो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी का भाजपा पर आरोप

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पर पूर्वांचल के लोगों का वोट काटने का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने भागवत से पूछा कि क्या भाजपा दिल्ली में जो कर रही है, वो सही है? बीजेपी के ऐसा करने से जनतंत्र कजोर होगा?

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आसानी से सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी...मनीष सिसोदिया ने बताई ये वजह!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story